Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: सोना 1168 और चांदी 2,181 रुपए हुई महंगी | Parmarth TV Donald Trump ने अब हमले को लेकर ले लिया है ये निर्णय, कहा- अगर ईरान के साथ समझौता नहीं हुआ तो… | Parmarth TV मन की बात को लेकर Dotasra ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- परीक्षा पर चर्चा करते हैं… | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: तीन दिन बाद दूसरी बार लगा महंगाई का झटका, अब इतने बढ़ गए हैं दोनों ईंधनों के दाम | Parmarth TV केरल में यूडीएफ सरकार का गठन, वीडी सतीशन ने ली सीएम पद की शपथ | Parmarth TV Canada: डॉसन सिटी में भीषण आग से ऐतिहासिक होटल राख | Parmarth TV Rajasthan: टल गई है राज्य चुनाव आयोग के खिलाफ अवमानना याचिका पर सुनवाई | Parmarth TV Gold-Silver Prices: चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट, इतने कम हो गए हैं सोने के दाम | Parmarth TV बड़ी गिरावट से उबरा बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में बंद – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV America ने शांति प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए अब ईरान के सामने रखी दी हैं ये पांच बड़ी शर्तें | Parmarth TV

मन की बात को लेकर Dotasra ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- परीक्षा पर चर्चा करते हैं… | Parmarth TV

मन की बात को लेकर Dotasra ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- परीक्षा पर चर्चा करते हैं… | Parmarth TV

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक बार फिर से नीट पेपर लीक को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को निशाने पर लिया है। उन्होंने मन की बात को लेकर पीएम मोदी पर तंज कसा है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चिकित्सा प्रकोष्ठ की वार्षिक बैठक को संबोंधित करते हुए डोटासरा ने कहा कि मोदी जी सिर्फ “मन की बात” करते हैं, “काम की बात” कभी नहीं करते।


परीक्षा पर चर्चा करते हैं, लेकिन परीक्षाओं के पर्चे लीक होने से रोक नहीं पाते। जरा सोचिए.. अगर डॉक्टर ही फर्जी बनने लगेंगे, तो देश में क्या होगा? वक्त आ गया है.. युवाओं के पेपर आउट करने वालों को सत्ता से “आउट” किया जाए। उन्होंने एक्स के माध्यम से बताया कि जयपुर में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चिकित्सा प्रकोष्ठ की वार्षिक बैठक में शामिल होकर विशिष्ट कार्य करने वाले डॉक्टर्स को सम्मानित किया एवं देश के युवाओं को भविष्य बचाने का संदेश दिया।


नीट जैसी परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक बेहद चिंताजनक

डोटासरा ने कहा कि देश में नीट जैसी परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक बेहद चिंताजनक हैं। अगर समाज में फर्जी डॉक्टर प्रवेश करने लगेंगे, तो देश की स्वास्थ्य सेवाएं भगवान भरोसे हो जाएंगी। भाजपा ने पूरे सिस्टम को खोखला और युवाओं का भविष्य असुरक्षित बना दिया है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चिकित्सा प्रकोष्ठ की वार्षिक बैठक में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली जी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी जी, पार्टी विधायक, जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विकास महला को सफल आयोजन हेतु धन्यवाद।

PC: X

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News