Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

LPG Prices: घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों की आज इतनी तय हुई हैं कीमतें, जान लें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी का 76वां जन्मदिन आज, देश विदेश के नेताओं सहित कई लोगों ने दी बधाई | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान के इन संभागों में आज भी है बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: जयपुर से लेकर चेन्नई तक, आज ये दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV BJP: नितिन नवीन ने कहा, प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा दिवस नहीं मनाएंगे तो क्या राहुल बाबा आपका मनाएंगे | Parmarth TV LPG Prices: आज जयपुर में इतने में मिलेगा सिलेंडर, देख लें प्रमुख शहरों में कीमतें | Parmarth TV PM Kisan Scheme: आपको 24वीं किस्त मिलेगा या नहीं, इस प्रकार चेक करें अपना स्टेटस | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान सहित देश के 20 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी | Parmarth TV क्या मोदी सरकार अब राशन कार्ड धारक को फ्री में देगी AC? | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या आज घट गई है दोनों ईंधनों की कीमतें? ये है आज की ताजा रेट | Parmarth TV

महिला आरक्षण बिल को लेकर Gehlot का बड़ा बयान, कहा- एनडीए सरकार द्वारा बदनीयती से लाया गया यह बिल… | Parmarth TV

महिला आरक्षण बिल को लेकर Gehlot का बड़ा बयान, कहा- एनडीए सरकार द्वारा बदनीयती से लाया गया यह बिल… | Parmarth TV

जयपुर। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार को लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर मिली हार के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। गहलोत ने एक्स मे माध्यम से कहा कि पूर्व में पारित हो चुके महिला आरक्षण कानून को रोकने के लिए एनडीए सरकार द्वारा लाया गया विधेयक एक षड्यंत्र साबित हुआ है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सहित पूरी सरकार को यह पहले दिन से मालूम था कि यह बिल विपक्ष के सहयोग के बिना पास नहीं हो सकता, इसके बावजूद विपक्षी पार्टियों से बात कर उन्हें विश्वास में नहीं लिया गया।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष  मल्लिकार्जुन खड़गे लगातार इस मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग कर रहे थे, परन्तु इतने महत्वपूर्ण विषय पर प्रधानमंत्री ने सभी विपक्षी पार्टियों को एक साथ बुलाकर बात करने की बजाय अलग-अलग बात कर उनमें फूट डालने का प्रयास किया।

एनडीए सरकार द्वारा बदनीयती से लाया गया यह बिल परिसीमन के लिए भी खतरनाक था

गहलोत ने कहा कि दक्षिण के राज्यों और पश्चिम बंगाल की आशंकाओं को दूर करने के लिए केंद्र सरकार को वहां के मुख्यमंत्रियों को बुलाकर बात करनी चाहिए थी, जिससे एक भरोसा पैदा होता। एनडीए सरकार द्वारा बदनीयती से लाया गया यह बिल परिसीमन के लिए भी खतरनाक था। जिस तरह असम एवं जम्मू-कश्मीर में विपक्षी पार्टियों को निशाना बनाकर विधानसभा के लिए परिसीमन किया गया, उसके बाद एनडीए सरकार द्वारा किए जाने वाले परिसीमन पर कोई भरोसा नहीं कर सकता। गहलोत ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनावों के बीच सत्र बुलाकर और विपक्ष से संवादहीनता रखकर जानबूझकर ऐसी परिस्थितियां बनाईं जिससे यह बिल पास न हो सके एवं इसका ठीकरा विपक्ष पर फोड़ा जा सके।

PC:  rajasthan.ndtv

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News