Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV Telangana: घर के बाहर खड़ा हो दोस्तों से करवाता पत्नी का गैंगरेप, लगा देता था बाहर से ताला, मकान मालिक को लगा पता तो… | Parmarth TV

युवा राष्ट्र निर्माता है, उन्हें अपने ज्ञान का उपयोग विकसित भारत के निर्माण में करना चाहिए: सीपी राधाकृष्णन | Parmarth TV

युवा राष्ट्र निर्माता है, उन्हें अपने ज्ञान का उपयोग विकसित भारत के निर्माण में करना चाहिए: सीपी राधाकृष्णन | Parmarth TV

जयपुर। युवा राष्ट्र निर्माता है, उन्हें अपने ज्ञान का उपयोग विकसित भारत के निर्माण में करना चाहिए। ये बात उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज राजस्थान विश्वविद्यालय के 35वें दीक्षांत समारोह में सम्बोधित करते हुए कही है। उन्होंने युवाओं से अपनी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने और नवाचार के माध्यम से देश को आर्थिक महाशक्ति बनाने का आह्वान किया है। उप राष्ट्रपति ने कहा कि राजस्थान विश्वविद्यालय वर्ष 1947 से ‘सर्विस टू सोसायटी’ के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रहा है। जिस समाज और देश ने हमें योग्य बनाया, उसे कृतज्ञता के साथ उसका हिस्सा लौटाना।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘विकसित भारत@1947’ में अपना योगदान देने के लिए काम मांगने वाले के बजाय रोजगार प्रदाता बनें, उद्यम शुरू करें, इनोवेशन करें, आविष्कार करें, अर्थव्यवस्था और भारतीय ज्ञान परम्परा को नए आयाम दें।

उन्होंने युवाओं को अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने और विश्वविद्यालय में अर्जित ज्ञान का उपयोग राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में करने का आह्वान किया।

उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने युवाओं का समाज की भलाई में सार्थक योगदान देने, करुणा बनाए रखने, विविधता का सम्मान करने, ड्रग्स से दूर रहने और सोशल मीडिया का रचनात्मक रूप से उपयोग करने का आह्वान किया।


अच्छा जीवन जीना है तो ईमानदारी, नैतिकता के साथ चरित्र और राष्ट्रप्रेम हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए: बागडे

राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने कहा कि राजस्थान विश्वविद्यालय कभी राजपूताना विश्वविद्यालय से जाना जाता था। इसका जो ध्येय वाक्य है, वह बहुत महत्वपूर्ण है। इस ध्येय वाक्य का मूल है, धर्म ही पूरे विश्व का आधार है। उन्होंने कहा कि अच्छा जीवन जीना है तो ईमानदारी, नैतिकता के साथ चरित्र और राष्ट्रप्रेम हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।

PC: dipr.rajasthan

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News