Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Petrol-Diesel Prices: सोमवार को अपडेट हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें, आज इतनी है रेट | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: अपडेट हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें, आज ये है रेट | Parmarth TV दो हजार रुपए तक के UPI पेमेंट पर लोगों को नहीं देना पड़ेगा चार्ज, वित्त मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन | Parmarth TV Donald Trump को लगा बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने इस आदेश पर लगी रोक हटाने से किया इनकार | Parmarth TV Rajasthan: बसपा की जीत पर मायावती का बड़ा बयान, कहा- काफी उम्मीदवार सरकारी मशीनरी की गड़बड़ी की वजह से… | Parmarth TV आप घर बैठे केवल दस मिनट में बनवा सकते हैं पैन कार्ड, बस करना होगा ऐसा | Parmarth TV Gold-Silver Prices: चांदी 1,270 रुपए टूटी, सोना भी इतना हुआ सस्ता | Parmarth TV राजस्थान नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर बोले PM Modi- यह झूठ के शोर पर सच की जीत का प्रमाण है | Parmarth TV LPG Price: बुक करवाने से पहले चेक कर लें आपके शहर में सिलेंडर की ताजा कीमत | Parmarth TV LPG Prices: घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की प्रमुख शहरों में आज इतनी है कीमतें | Parmarth TV

राजस्थान नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर बोले PM Modi- यह झूठ के शोर पर सच की जीत का प्रमाण है | Parmarth TV

राजस्थान नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर बोले PM Modi- यह झूठ के शोर पर सच की जीत का प्रमाण है | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव में भाजपा को मिली जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। पीएम मोदी ने इसके लिए प्रदेश की जनता को धन्यवाद दिया है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि नगर निकाय चुनावों में बीजेपी को शानदार जीत दिलाने के लिए राजस्थान की जनता का हार्दिक धन्यवाद। यह झूठ के शोर पर सच की जीत का प्रमाण है।

इसके लिए सीएम भजनलाल शर्मा ने पीएम मोदी आधार जताया है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी आपके प्रेरक एवं आत्मीय बधाई संदेश तथा स्नेहपूर्ण शब्दों के लिए हृदयतल से आभार। राजस्थान की जनता-जनार्दन का यह आशीर्वाद और भाजपा कार्यकर्ताओं का अथक परिश्रम, आपके कुशल मार्गदर्शन से मिली ऊर्जा का ही परिणाम है। आपके ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ कदम से कदम मिलाकर डबल इंजन सरकार ‘विकसित राजस्थान, सुशासन और जनसेवा के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य करती रहेगी।

इससे पहले सीएम भजनलाल ने कहा कि राजस्थान नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पर अपना अटूट विश्वास प्रकट करने के लिए प्रदेश की देवतुल्य जनता का कोटिशः आभार। जनता-जनार्दन के आशीर्वाद से मिली यह विजय ‘विकसित राजस्थान’ के हमारे साझा संकल्प पर जनता की विजय मुहर है। यह जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश में डबल इंजन सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों, सुशासन और जनकल्याण के प्रयासों तथा प्रत्येक शहर को आधुनिक, सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के हमारे संकल्प में जनता के अटूट विश्वास की अभिव्यक्ति है।

इस जनादेश के लिए हमारे समर्पित कार्यकर्ताओं को साधुवाद: भजनलाल
भजनलाल ने कहा कि इस जनादेश के लिए हमारे समर्पित कार्यकर्ताओं को साधुवाद। उनका अथक परिश्रम और जनता का अटूट भरोसा हमें जनसेवा के प्रति और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। प्रदेश के प्रत्येक शहर और कस्बे को स्वच्छ, सुरक्षित, समृद्ध और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित बनाने की दिशा में हमारी सरकार निरंतर कार्य करती रहेगी।

PC:  moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Trending News