इंटरनेट डेस्क। सोने-चांदी की कीमतों में आज भी गिरावट आई है। खबरों के अनुसार, आज एक किलो चांदी की कीमत में 1,270 रुपए की गिरावट आई है। इससे एक किलो चांदी की कीमत करीब 2.28 लाख रुपए पर आ गई है।
वहीं आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में भी 888 रुपए की गिरावट आई है। इससे सोने की कीमत घटकर 1.51 लाख रुपए रह गई है। आपको बता दें कि इस महीने में चांदी 10 हजार रुपए और सोना 5 हजार रुपए सस्ता हुआ है। 31 अगस्त सोने की कीमत करीब 1.56 लाख रुपए और चांदी की कीमत 2.37 लाख रुपए थी। वहीं इस साल सोना 18 हजार रुपए महंगा हो गया है।
31 दिसंबर 2025 को दस ग्राम सोने की कीमत 1.33 लाख रुपए पर थी, जो अब 1.51 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं 31 दिसंबर 2025 चांदी कीमत 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब करीब 2.28 लाख रुपए पर आ गई है।
PC: financialexpress
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







