इंटरनेट डेस्क। पैन कार्ड बनवाना अब बहुत ही आसान हो गया है। इसके आप खुद ही दस मिनट में घर बैठे ही बनवा सकते हैं। सरकार की ओर से अब पैन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को आसान कर दिया है। इसके लिए सरकार की ओर से इंस्टेंट ई-पैन सुविधा दी गई है। इसेक माध्यम से पात्र लोग घर बैठे ऑनलाइन पैन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके माध्यम से आप आप घर बैठे केवल 10 मिनट में अपने मोबाइल से पैन कार्ड बनवा सकते हैं, वो भी बिना एक भी रुपया दिए।
ये है आसान प्रोसेस
सबसे पहले अपने मोबाइल में इनकम टैक्स की साइट ओपन करनी होगी।
अब होमपेज पर इंस्टेंट ई-पैन नाम ऑप्शन पर क्लिक करें।
नया पेज होने के पर Get New e-PAN बटन पर क्लिक कर दें।
अब अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालें और नीचे ‘I confirm’ पर टिक करें और ‘Continue’ पर क्लिक करें।
अब ओटीपी डाले। इसके बाद फोटो, नाम, जन्मतिथि, पता अपने आप स्क्रीन पर आ जाएगा।
इसे चेक करने के बाद सबमिट कर दें।
इसके बाद एक एक्नॉलेजमेंट नंबर मिलेगा। इससे पैन कार्ड दस मिनट में तैयार हो जाएगा। आप इसे उसी साइट से पीडीएफ में डाउनलोड कर सकते हैं।
PC: outlookmoney
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







