खेल डेस्क। ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में आठ विकेट गंवाकर 298 रन बना लिए है।
इस मैच में जिम्बाब्वे के विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैंडन टेलर ने नया इतिहास रचा है। मैदान पर उतरते ही जिम्बाब्वे का ये स्टार क्रिकेटर वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे लंबे समय तक खेलने वाला खिलाड़ी बन गया है। इस मामले में उन्होंने भारत के पूर्व महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ब्रैंडन टेलर ने 22 साल और 146 दिन के लंबे वनडे कॅरियर के साथ तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
तेंदुलकर ने 22 साल और 91 दिन तक वनडे क्रिकेट खेला था। ब्रैंडन टेलर ने 2004 में वनडे में डेब्यू किया था। इस मामले में श्रीलंका के सनथ जयसूर्या (21 साल 184 दिन) तीसरे, पाकिस्तान के जावेद मियांदाद चौथे और जिम्बाब्वे के सीन विलियम्स पांचवें नंबर पर हैं।
PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







