जयपुर। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने राजस्थान निकाय चुनाव में पार्टी को मिली जीत पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मायावती ने इस संबंध में आज सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है।
उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान में हुए निकाय चुनाव में बीएसपी ने भी इस बार 19 सीटों पर अपने पार्षद जिताकर भेजे हैं और काफी उम्मीदवार सरकारी मशीनरी की गड़बड़ी की वजह से दोबारा गिनती में ज़बरदस्ती थोड़े-थोड़े वोटों के अन्तर से हरा दिए गए हैं, वरना पार्टी का यहाँ और भी अच्छा रिजल्ट आ सकता था। इसके लिए पार्टी ने बीएसपी के सभी छोटे-बड़े पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
वहीं मायावती ने कहा कि हालांकि इससे पहले पंजाब सहित देश के कुछ और राज्यों में भी जो स्थानीय निकाय के चुनाव हुए हैं, तो वहाँ भी पार्टी का पहले से अच्छा नतीजा आया है और वे भी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि अब वहाँ आगे होने वाले विधानसभा आमचनाव में व देश में लोकसभा आमचुनाव में भी वे सभी लोग अपनी पार्टी का बेहतर रिज़ल्ट ज़रूर लाएंगे।
PC: gnttv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







