Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV Kulgam हमले का सुरक्षाबलों ने लिया बदला, लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लतीफ भट और निसार डार को किया ढेर | Parmarth TV कलिंगनगर संयंत्र में हाइड्रोजन का उत्पादन करेगी टाटा स्टील – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV LPG: क्या पति-पत्नी एक घर में ले सकते हैं अलग-अलग गैस कनेक्शन? जान लें ये नियम | Parmarth TV Rahul Gandhi ने अब अमेरिका में दिया ये बड़ा बयान, कहा- भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा | Parmarth TV Quad Summit: ट्रंप ने कहा मोदी एक मजबूत इंसान, दोनों के बीच मनीला में हुई मुलाकात | Parmarth TV

राजस्थान सहित देश के इन 12 राज्यों में आज से शुरू होगा SIR, इस तारीख तक चलेगी प्रक्रिया | Parmarth TV

राजस्थान सहित देश के इन 12 राज्यों में आज से शुरू होगा SIR, इस तारीख तक चलेगी प्रक्रिया | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान सहित देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) का काम आज से शुरू हो जाएगा, जो सात फरवरी तक चलेगा। इस बात का ऐलान चुनाव आयोग ने सोमवार को किया है। एसआईआर के इस चरण में असम को छोड़कर वे चार राज्य भी शामिल हैं, जहां अगले साल यानी 2026 की शुरूआत में ही विधानसभा चुनाव होने हैं। हालांकि सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में चल रही नागरिकता की जांच के चलते चुनाव आयोग की ओर से असम में बाद में एसआईआर कराने का फैसला लिया है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने दोनों चुनाव आयुक्त डॉ. एसएस संधू और डॉ. विवेक जोशी की मौजूदगी में ऐलान किया कि जिन 12 राज्यों में दूसरे चरण में एसआईआर का काम होने जा रहा है, उनमें मतदाता की संख्या करीब 51 करोड़ है। इनमें सबसे अधिक 15.44 करोड़ मतदाता अकेले यूपी में है, जबकि बंगाल में 7.66 करोड़, तमिलनाडु में 6.41 करोड़, मध्य प्रदेश में 5.74 करोड़, राजस्थान में 5.48 करोड़ व छत्तीसगढ़ में 2.12 करोड़ मतदाता हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने इस दौरान ये भी बता दिया कि जिन 12 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर का ऐलान किया गया है, उन सभी राज्यों की मतदाता सूची में तत्काल प्रभाव से फेरबदल पर रोक लगा दी है। इस बीच इनमें न तो कोई नाम जोड़ा जा सकेगा और न ही हटाया जा सकेगा।

इन राज्यों को किया गया है शामिल
चुनाव आयोग की ओर से आज से राजस्थान के साथ ही उत्त्रर प्रदेश,बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, केरल, गुजरात, गोवा, पुडुचेरी, लक्षद्वीप और अंडमान निकोबार में एसआईआर करवाने का निर्णय लिया गया है। इसमें से बंगाल, तमिलनाडु, केरल व पुडुचेरी में अगले साल और उत्तर प्रदेश, गुजरात, गोवा में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं।

PC:livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News