Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV Telangana: घर के बाहर खड़ा हो दोस्तों से करवाता पत्नी का गैंगरेप, लगा देता था बाहर से ताला, मकान मालिक को लगा पता तो… | Parmarth TV

लोक परीक्षा संशोधन विधेयक पर Hanuman Beniwal ने दिए ये सुझाव, पेपर लीक को लेकर भी कही ये बात | Parmarth TV

लोक परीक्षा संशोधन विधेयक पर Hanuman Beniwal ने दिए ये सुझाव, पेपर लीक को लेकर भी कही ये बात | Parmarth TV

जयपुर। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने आज लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 पर हुई चर्चा में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने नीट-यूजी पेपर लीक से आहत होकर आत्महत्या करने वाले छात्र-छात्राओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।

आरएलपी प्रमुख बेनीवाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि आज देश का युवा सरकारों से यह सवाल पूछ रहा है कि जब वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद भी परीक्षा माफिया, भ्रष्ट तंत्र और मिलीभगत के कारण प्रश्नपत्र पहले ही बिक जाएँ, तो उसकी मेहनत और प्रतिभा का मूल्य क्या रह जाता है?

बेनीवाल ने कहा कि सदन में मैंने राजस्थान में हुए पेपर लीक मामलों और ओएमआर घोटाले का भी विस्तार से उल्लेख किया। मैंने कहा कि राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर से लेकर संसद के बाहर तक लाखों युवाओं ने जिस तरह संघर्ष कर इस व्यवस्था के खिलाफ आवाज बुलंद की, उसी संघर्ष के आगे सरकार को झुकना पड़ा। मैंने सदन में स्पष्ट कहा कि राजस्थान में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी—दोनों के शासनकाल में दर्जनों भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं। दोनों सरकारों के समय युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़ हुआ और भर्ती प्रक्रिया पर युवाओं का विश्वास कमजोर हुआ।

बेनीवाल ने कहा कि मैंने इस विधेयक पर सुझाव देते हुए कहा कि जहां अपराध संगठित गिरोह द्वारा अथवा दो या अधिक लोक परीक्षाओं को प्रभावित करने के उद्देश्य से किया गया हो, आजीवन कारावास का प्रावधान किया जाए, पेपर लीक से जुड़े मामले में अन्वेषण की सम्पूर्ण कार्यवाही की डिजिटल वीडियो रिकॉर्डिंग की जाए तथा उसकी निगरानी संबंधित उच्च न्यायालय द्वारा नामित न्यायाधीश से करवाने का प्रावधान भी रखा जाए तथा दोषसिद्ध व्यक्ति आजीवन किसी भी लोक परीक्षा, सरकारी भर्ती, सरकारी सेवा, सार्वजनिक उपक्रम तथा सरकारी संविदा में भाग लेने के लिए अयोग्य हो साथ ही मैंने सदन में यह महत्वपूर्ण सुझाव भी दिया कि पेपर लीक जैसे संगठित अपराधों की जांच को और प्रभावी बनाने के लिए नार्को टेस्ट एवं पॉलीग्राफ टेस्ट कराने हेतु आरोपी की सहमति अनिवार्य रखने के बजाय, न्यायालय के आदेश या पुलिस की मांग पर इन परीक्षणों की अनुमति देने का कानूनी प्रावधान किया जाना चाहिए।

केवल कानून बना देना पर्याप्त नहीं है

बेनीवाल ने कहा कि मेरा मानना है कि केवल कानून बना देना पर्याप्त नहीं है। जब तक पेपर लीक के मास्टरमाइंड, भ्रष्ट अधिकारियों और राजनीतिक संरक्षण देने वालों पर त्वरित एवं कठोर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक युवाओं को न्याय नहीं मिलेगा।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News