Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने कहा हो सकता हैं मेरा एनकाउंटर, मांगा गृह मंत्री अमित शाह का इस्तीफा | Parmarth TV LPG Prices: क्या आज घट गए हैं घरेलू सिलेंडर के दाम, ये है ताजा रेट | Parmarth TV CJP ने अब कर दी है सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, 48 घंटे का दिया टाइम, रख दी ये तीन मांगें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या आज बढ़ा दी गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें? ये है ताजा रेट | Parmarth TV LPG Cylinders:  जयपुर सहित देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी हैं घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतें, देखें लिस्ट | Parmarth TV शेयर बाजारों की गिरावट बढ़ी, सेंसेक्स 1,200 अंक से ज्यादा टूटा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ईरान ने अमेरिका को अब दे डाली है ये चेतावनी, कहा- दोबारा हमला किया तो पश्चिम एशिया की जंग हिंद महासागर… | Parmarth TV Gold-Silver Prices:  2,716 रुपए सस्ती हुई चांदी, सोने के भी इतने गिर गए हैं दाम | Parmarth TV PF सदस्य की मौत पर परिवार को मिलता है सात लाख रुपए तक का बीमा और पेंशन, ये है नियम | Parmarth TV अपनी पत्नी के साथ अमेरिका पहुंचे Xi Jinping, डोनाल्ड ट्रंप ने प्रोटोकाल तोड़कर किया ऐसा | Parmarth TV

हांगकांग, जापान और फिलीपींस से आए विदेशी श्रद्धालुओं ने अपने गुरु नवीन दा हीलर के सानिध्य में ध्यान, भक्ति और आध्यात्म के माध्यम से १४४ साल बाद आए महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई। | Parmarth TV

हांगकांग, जापान और फिलीपींस से आए विदेशी श्रद्धालुओं ने अपने गुरु नवीन दा हीलर के सानिध्य में ध्यान, भक्ति और आध्यात्म के माध्यम से १४४ साल बाद आए महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई। | Parmarth TV

४ दिन के प्रवास के दौरान तन से विदेशी परंतु मन से भारतीय श्रद्धालुओं ने अलग-अलग आश्रम और अखाड़ों में ध्यान करके स्वयं को प्रयागराज एवं महाकुंभ की ऊर्जा के साथ एकात्म करने के पश्चात माघ पूर्णिमा के पवित्र अवसर पर संगम में पवित्र स्नान और ध्यान किया।
नवीन के अनुसार यह महाकुंभ केवल भारतीयों के लिए ही नहीं वरन् संसार के सभी आध्यात्मिक मनुष्यों के लिए भी उतना ही महत्व रखता है।जो भी साधक किसी आध्यात्मिक साधना में लिप्त है उसे यहाँ ज़रूर आना चाहिए, इससे उसकी साधना और अधिक प्रखर तथा फलीभूत होगी।


विदेश से आए श्रद्धालुओं के अनुसार यह महाकुंभ अद्भुत और अविश्वसनीय है, आस्था और आध्यात्म का इतना विशाल आयोजन उन्होंने पूरे संसार में कहीं नहीं देखा।
“हम यहाँ आकर अपने आप को भाग्यशाली अनुभव कर रहे हैं, हम भारत के आभारी हैं जिसने महाकुंभ के माध्यम से सम्पूर्ण विश्व के लिए आध्यात्म का मार्ग प्रशस्त किया है।” – मेंबो मेन (हांगकांग निवासी)

Trending News