Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त जारी होने से आज ही कर लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगी राशि | Parmarth TV Donald Trump का बड़ा बयान, कहा- अमेरिका ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द जीत जाएगा | Parmarth TV Delhi: मंत्री प्रवेश वर्मा का थप्पड़कांड, राहुल गांधी के निशाने पर पार्टी और नेता, कहा-इनमे अंहकार की…. | Parmarth TV Bank Strike: 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल हुई स्थगित, 28 सितंबर से सामान्य रूप से शुरू हुआ काम | Parmarth TV National Weather Forecast: देश के 13 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, राजस्थान के इन जिलों के लिए भी जारी हुई चेतावनी | Parmarth TV National Weather Forecast: बिहार सहित 19 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में कल बदलेगा मौसम | Parmarth TV National Weather Forecast: 10 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, राजस्थान के इन जिलों के लिए है अलर्ट | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी ने कहा, चुनाव आयोग और सरकार ने जो किया वो संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ | Parmarth TV EPFO E-Nomination: PF, पेंशन और बीमा का पैसा किसे मिलेगा? जानें नॉमिनी जोड़ने का पूरा तरीका | Parmarth TV National Weather Forecast:  11 राज्यों में मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट, राजस्थान में आज से बदलने वाला है मौसम | Parmarth TV

2024-25 में बीजेपी को मिला 6,654 करोड़ रुपए का चंदा, कांग्रेस को मिले केवल इतने रुपए | Parmarth TV

2024-25 में बीजेपी को मिला 6,654 करोड़ रुपए का चंदा, कांग्रेस को मिले केवल इतने रुपए | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। भारतीय जनता पार्टी के खजाने में 2024-25 में तेजी से पैसों की बारिश हुई है। मौजूदा समय में सदस्यता के हिसाब से विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बीजेपी के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम को खत्म करने के बाद पहला पूरा वित्तीय वर्ष 2024-25 रिकॉर्ड तोड़ साबित हुआ।

खबरों के अनुसार, बीजेपी को 2024-25 में चंदे के रूप में 6,654 करोड़ रुपए मिले, जबकि देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के चंदे में भारी गिरावट आई है। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग को सौंपी गई रिपोर्ट में इस प्रकार की जानकारी दी है। पार्टी ने इस रिपोर्ट में बताया कि उसे चंदे के रूप में वित्तीय वर्ष 2024-25 6,654.93 करोड़ रुपए प्राप्त हुए। जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब 68 प्रतिशत ज्यादा है।

खबरों के अनुसार, चुनाव आयोग को सौंपी रिपोर्ट के मुमाबिक, भारतीय जनता पार्टी को मिले इस चंदा (दान) की राशि 1 अप्रैल, 2024 और 30 मार्च, 2025 के बीच प्राप्त हुई। इस अवधि के दौरान देश में लोकसभा चुनाव और और कई राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए। गत वित्तीय वर्ष में बीजेपी को 3,967 करोड़ रुपए का चंदा मिला था, जबकि इस बार इसमें 68 फीसदी का इजाफा हुआ है।

कांग्रेस को मिला में केवल 522.13 करोड़ रुपए का चंदा

खबरों के अनुसार, कांग्रेस को 2024-25 में अवधि में केवल 522.13 करोड़ रुपए का चंदा ही प्राप्त हुआ है, जिसमें 2023-24 में प्राप्त 1,129 करोड़ रुपए की तुलना में लगभग 43 प्रतिशत की भारी गिरावट आई है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को केवल 84.08 करोड़ रुपए का चंदा ही मिला है। वहीं भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को केवल 15.09 करोड़ रुपए चंद के रूप में प्राप्त हुए हैं।

PC:deccanherald
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News