इंटरनेट डेस्क। इजराइल-अमेरिका और ईरान की जंग के बीच देशवासियों के लिए अच्छी खबर आई है। खबर ये है कि एलपीजी से भरा एक और जहाज भारत पहुंच गया है। खबरों क अनुसार, अब ‘जग वसंत’ नाम का एक जहाज गुजरात के वडीनार बंदरगाह पर पहुंचा है।
इस पर लगभग 47,600 मीट्रिक टन एलपीजी लदी है। देश में घरेलू गैस आपूर्ति के लिए ये बेहद महत्वपूर्ण है। खबरों के अनुसार, बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय के अधिकारी राजेश कुमार सिन्हा ने इससे पहले जानकारी दी 47,600 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर जहाज ‘जग वसंत’ भारत पहुंचने वाला है।
एक और जहाज ‘पाइन गैस’ में 45,000 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर न्यू मैंगलोर बंदरगाह पर पहुंचने वाला है। देश में रसोई गैस की किल्लत की खबरों के बीच जग वसंत जहाज के भारत पहुंचने से देशवासियों ने राहत जरूरी ही मिली है।
PC: thecsrjournal
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







