Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Goldy Brar: अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई की 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की लिस्ट में शामिल हुआ गोल्डी बराड़, कई गंभीर आरोप, 9 करोड़ का इनाम | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी पहुंचे झुग्गी बस्ती में, बेला एस्टेट में 728 लोगों में से एसआईआर में कटे 727 के नाम, विपक्ष के नेता ने… | Parmarth TV Bhajanlal  सरकार ने लागू कर दिया है सीएसएपी, राजकीय कार्मिकों सहित इन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा | Parmarth TV Bank Holidays: अक्टूबर में 16 दिन रहेंगे बैंक बंद, देख लें छुटि्टयों की ये लिस्ट | Parmarth TV LPG Cylinder Prices: जयपुर सहित देश के महानगरों में आज इतनी तय हो गई हैं कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सोमवार के लिए इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV LPG Cylinder Prices: देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी तय हो गई हैं घरेलू और कमर्शियल  सिलेंडर की कीमतें | Parmarth TV Rain Havoc: उत्तर प्रदेश में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं 8 नदियां, दो दिन में 63 लोगों की मौत | Parmarth TV Gold-Silver Prices: एक ही दिन में सोना 4,065 और चांदी 9,158 रुपए रुपए हुई सस्ती, आज ये है भाव | Parmarth TV PM Kisan Yojana: 24वीं किस्त जारी होने से पहले आज ही कर लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगी राशि | Parmarth TV

Ashok Gehlot ने उठाया ये मुद्दा, इन पर कार्रवाई करने की कर डाली है मांग | Parmarth TV

Ashok Gehlot ने उठाया ये मुद्दा, इन पर कार्रवाई करने की कर डाली है मांग | Parmarth TV

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब देश में अब पेट्रोल पंपों पर स्वच्छता और जनसुविधाओं को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पेट्रोलियम मंत्रालय से हर पंप पर स्वच्छता और जनसुविधाओं के मानकों का सख्ती से पालन करवाने की मांग की है।

पूर्व सीएम अशाके गहलोत ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बात कही है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि देश में अब पेट्रोल पंपों की संख्या 1 लाख पार कर गई है, यह विस्तार सुखद है। भारत दुनिया में तीसरा सबसे अधिक पेट्रोल पंपों वाला देश बन गया है।

आज देशभर में हाईवे, एक्सप्रेस वे, स्टेट हाईवे बड़ी संख्या में हैं जिन पर परिवार के साथ लोग यात्रा करते हैं लेकिन हाईवे और शहरों में अक्सर देखा जाता है कि इन पंपों पर शौचालय बेहद गंदे होते हैं या उन बंद पड़े रहते हैं। यात्रियों खासकर महिलाओं के लिए यह बड़ी पीड़ा का विषय है।

अशोक गहलोत ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि पेट्रोलियम मंत्रालय की मार्केटिंग डिसीप्लिन गाइडलाइंस (एमडीजी) के अनुसार स्वच्छ शौचालय, पीने का पानी और हवा जैसी सुविधाएं हर नागरिक का अधिकार हैं और इन्हें मुफ्त प्रदान करना हर पेट्रोल पंप की जिम्मेदारी है।

यात्रियों की सुविधा से कोई समझौता नहीं होना चाहिए
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और पेट्रोलियम मंत्रालय को केवल संख्या बढ़ाने के साथ यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हर पंप पर स्वच्छता और जनसुविधाओं के मानकों का सख्ती से पालन हो। इसके लिए 15 दिन का एक विशेष अभियान चलाकर इन गाइडलाइंस का पालन नहीं कर रहे पंपों पर कार्रवाई करनी चाहिए। तब जाकर ही यात्रियों को सुविधाएं मिलना सुनिश्चित होगा। यात्रियों की सुविधा से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।

PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News