Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV

Ashok Gehlot ने एम्स जोधपुर को लेकर केन्द्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- आम आदमी पहले से ही महंगाई… | Parmarth TV

Ashok Gehlot ने एम्स जोधपुर को लेकर केन्द्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- आम आदमी पहले से ही महंगाई… | Parmarth TV

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एम्स जोधपुर में कल से जनरल वार्ड, सेमी-प्राइवेट और प्राइवेट रूम के किराए में लागू हो रही भारी बढ़ोतरी को लेकर केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है।

अशोक गहलोत ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से बड़ी बात कही है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि एम्स जोधपुर में 12 अगस्त 2026 से जनरल वार्ड, सेमी-प्राइवेट और प्राइवेट रूम के किराए में भारी बढ़ोतरी लागू हो रही है। जनरल वार्ड का किराया 60 रुपए प्रतिदिन, सेमी-प्राइवेट रूम 1200 रुपए प्रतिदिन और प्राइवेट रूम 3500 रुपए प्रतिदिन तो किया ही गया है, साथ ही एडवांस पेमेंट भी क्रमशः 2500, 8500 और 25,000 रुपए तय की गई है। इस नए फैसले से मरीजों एवं परिजनों में निराशा है।

गहलोत ने कहा कि यह फैसला ऐसे समय आया है जब आम आदमी पहले से ही महंगाई और इलाज के बढ़ते खर्च से जूझ रहा है। केंद्र में बैठी भाजपा सरकार जनता को सस्ते और सुलभ स्वास्थ्य सेवा का भरोसा देती रही है, लेकिन जमीनी हकीकत में एम्स जैसे प्रीमियर संस्थानों में भी मरीजों की जेब पर बोझ बढ़ाया जा रहा है।

AIIMS प्रशासन को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए

पूर्व सीएम गहलोत ने कहा कि AIIMS की अपनी प्रतिष्ठा है। गरीब और मध्यम वर्ग के मरीज, जो एम्स जैसे संस्थानों में भरोसे के साथ इलाज कराने आते हैं, उन्हीं पर यह अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालना संवेदनहीनता है। AIIMS प्रशासन को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए।

PC: livehindustan

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News