इंटरनेट डेस्क। सीजेपी के नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को आज एसईएम कोर्ट ने 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दोनों को बेल बॉन्ड तोड़ने के आरोप में में गिरफ्तार किया गया है, आशुतोष और सौरव को न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में भेज दिया गया है। तिहाड़ जेल में दोनों को एक साथ नहीं बल्कि अलग-अलग रखने का फैसला किया गया है।
5 दिन की न्यायिक हिरासत
रिपोर्ट्स के मुताबिक सौरभ दास को जेल नंबर 2 में रखा गया है, वही आशुतोष रांका को जेल नंबर 4 में रखा गया है। दोनों को अलग-अलग रखा जाएगा जिससे आपस में बात नहीं कर सकें। आशुतोष और सौरव की गिरफ्तारी के बाद विपक्ष सीजेपी के सपोर्ट में उतरा है, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई बड़े नेताओं ने आशुतोष और सौरव का सपोर्ट करते हुए सरकार पर निशाना साधा है।
बता दें मंगलवार को सुबह आशुतोष रांका, सौरव दास और अजिंक्य शिंदे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने के लिए गए थे, बिना इजाजत लिए और गेट लांघकर सीजेपी नेता पहुंचे थे जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। हिरासत में 17 घंटे रखने के बाद उन्हें रात 3 बजे प्रिवेंटिव अरेस्ट कर लिया था। उसके बाद उन्हें जाफरपुर कलां पुलिस स्टेशन से संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में लाया गया था, सीजेपी नेता के हिरासत में लिए जाने के बाद का अपडेट उनकी लीगल हेड रत्ना सिंह सोशल मीडिया पर दे रही थीं। रत्ना ने सोशल मीडिया पर आशुतोष रांका, सौरव दास और अजिंक्य शिंदे के पुलिस स्टेशन में बैठे हुए फोटो शेयर की थी।
pc- dynamitenews.com







