इंटरनेट डेस्क। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी का मुद्दा उठाया है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दोनों के समर्थन में आवाज उठाई। राहुल गांधी के इस पोस्ट पर अभिजीत दिपके ने उन्हें धन्यवाद दिया। दिपके ने कहा कि दोनों की गिरफ्तारी के खिलाफ आवाज उठाने के लिए वह राहुल गांधी के आभारी हैं।
खबरों की माने तो राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन में तिरंगा लहराना कोई अपराध नहीं है, इसके लिए युवाओं को जेल में डालना कायरता है। राहुल गांधी का कहना है कि सभी प्रदर्शनकारी अपने संवैधानिक अधिकारों की मांग कर रहे हैं, जंतर-मंतर भारत के लोगों का है और वे इसे वापस लेकर रहेंगे।
राहुल गांधी की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिजीत दिपके ने उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि सौरव दास और आशुतोष रांका की अवैध गिरफ्तारी के खिलाफ आवाज उठाने के लिए धन्यवाद, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी।
pc- tv9







