इंटरनेट डेस्क। अब लोगों को सस्ती बिजली के लिए आधार नंबर भी देना होगा। ऐसा नहीं करने पर लोगों को सस्ती बिजली का लाभ नहीं मिलेगा। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में सरकार ने सस्ती बिजली के लिए आधार अनिवार्य कर दिया है।
इससे सरकार को ये पता चलेगा की लोग एक नाम पर एक से ज्यादा कनेक्शन तो नहीं चला रहे हैं। दिल्ली सरकार की नई पहल के तहत बिजली सब्सिडी के लिए आधार कार्ड नंबर बिजली कंपनियों और दिल्ली सरकार से साझा करना होगा। ऐसा करने से बिजली सब्सिडी लेने वाले विद्युत उपभोक्ताओं की पहचान होगी।
अगर भविष्य में बिजली सब्सिडी का पैसा बैंक खाते में भेजा जाता है तो एक व्यक्ति को केवल एक ही मीटर पर सब्सिडी का लाभ सरकार की ओर से दिया जाएगा। अभी सरकार बिजली मीटर के सीए नंबर के आधार पर सब्सिडी प्रदान कर रही है।
PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







