इंटरनेट डेस्क। किसानों को अब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार है। केंद्र सरकार इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल छह हजार रुपए की आर्थिक सहायता तीन बार 2-2 हजार रुपए की किस्त के रूप में दे देती है। अब किसानों को योजना की 24वीं किस्त का इंतजार है, जो इसी महीने में जारी होगी। आपको किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं, इस बात की जानकारी आप अपना स्टेटस चेक करके ले सकते हैं। आज हम आपको अपना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अपना स्टेअस चेक करने का आसान प्रोसेस बताने जा रहे हैं।
ये है आसान प्रोसेस:
सर्वप्रथम पीएम किसान की योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर विजिट करनी होगी। फिर यहां पर आपको Know Your Status का ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद यहां पर मांगी गई जानकारियां दर्ज करनी होगी।
अब आप अपना स्टेटस सामने नजर आएगा।
इसके देखने के बाद आप जान सकते हैं कि आपको किस्त मिल सकती है या नहीं।
PC: zeebiz
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







