इंटरनेट डेस्क। 8वें वेतन आयोग का कर्मचारियों को बेसबरी के साथ इंतजार है। ऐसे में आयोग कर्मचारी संघों, श्रमिक समूहों, पेंशन निकायों समेत अन्य हितधारकों से बातचीत कर विचार और सुझाव इकठ्ठा करने का सिलसिला जारी है। कर्मचारियों और पेंशनर्स को नए वेतनमान का लाभ मिलने की तैयारी जोरों पर है। इसे लेकर ताजा अपडेट की बात करें, तो अक्टूबर का फेस्टिव सीजन अहम है और ठीक दशहरा के बाद दनादन बैठकें होने वाली हैं जो मुंबई में होंगी।
कब तक सौंपनी है आयोग को रिपोर्ट?
8वां वेतन कब से लागू होगा इसे लेकर तस्वीर साफ अभी तक नहीं हो सकी है। लेकिन बता दें कि इसके पैनल का गठन बीते साल 3 नवंबर 2025 को किया गया था और इसे हितधारकों के साथ अपनी चर्चाओं के बाद सिफारिशें पेश करने के लिए 18 महीनों का समय दिया गया है। इस हिसाब से आयोग को अपनी सिफारिशें की औपचारिक रिपोर्ट 3 मई 2027 तक सौंपनी है।
8वां वेतन आयोग का पैनल कैसे लेगा फैसला?
पैनल कर्मचारी संघों, श्रमिक समूहों, मंत्रालयों, पेंशन निकायों जैसे हितधारकों से विचार और सुझाव ले रहा है, इनका विश्लेषण करके कर्मचारी और पेंशनर्स समूहों के लिए भत्ते, पेंशन फार्मूला और सैलरी स्ट्रक्चर तय होंगे।
pc- ndtv







