इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार की ओर से दुकानदारों के लिए राहत भरी खबर आई है। खबर ये है कि सरकार ने अब यूपीआई पेमेंट पर लगने वाले एमडीआर चार्ज को दीपों के त्योहार दीपावली तक टाल दिया गया है। इसे पहले 15 अक्टूबर से लागू किया जाना था। इसके तहत दुकानदार को दो हजार रुपए से अधिक का यूपीआई पेमेंट करने पर 0.4% चार्ज लगना था।
खबरों के अनुसार, एनपीसीआई ने त्योहारी सीजन को देखते हुए यूपीआई पेमेंट पर लगने वाले एमडीआर चार्ज को टालने का फैसला लिया है। एनपीसीआई ने इसे दिवाली के तुरंत बाद लगाने की बात कही है। हालांकि अभी तारीख के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। एनपीसीआई के इस फैसल से दुकानदारों और आमजन ने राहत जरूर ही महसूस की होगी।
आपको बता दें कि दो हजार से ज्यादा अमाउंट पर दुकानदार को मिलने वाले पेमेंट पर 0.4% चार्ज लगेगा। वहीं 75 हजार या उससे अधिक के हर ट्रांजैक्शन पर 300 रुपए फीस दुकानदारों को देनी होगी। रेलवे, टेलीकॉम, इंश्योरेंस और ईंधन पर 2000 से ज्यादा के पेमेंट पर 5 रुपए फ्लैट चार्ज देना होगा।
PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







