इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आज सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हुआ है। यहां कराची से पेशावर जा रही रहमान बाबा एक्सप्रेस पटरी से उतरने के कारण 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 लोग घायल होने की जानकारी सामने आई है। खबरों के अनुसार, ट्रेन सुबह करीब 5:15 बजे शेर शाह इलाके में पटरी से उतरी।
रेस्क्यू अधिकारियों ने जानकारी दी कि 13 डिब्बों को हादसे वाली जगह से हटा दिया गया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस रेल हादसे पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने हादसे में घायल यात्रियों को लेकर चिंता जताते हुए संबंधित अधिकारियों को रेस्क्यू ऑपरेशन तेज करने का निर्देश दिया।
पाक पीएम ने अधिकारियों से घायलों को बिना देरी के बेहतर से बेहतर इलाज मुहैया कराने को भी कहा। इस हादसे का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। पाकिस्तान रेलवे की ओर से जल्द ही हादसे को लेकर जानकारी दी जा सकती है। आपको बता दें कि इससे पहले भी पाकिस्तान में कई बड़े रेल हादसे हो चुके हैं।
PC:prabhatkhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







