Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Pakistan: दर्दनाक ट्रेन हादसे में छह लोगों की मौत, 30 घायल | Parmarth TV बिजली सब्सिडी के लिए अब सरकार ने अनिवार्य कर दिया है ये दस्तावेज, नहीं किया ऐसा तो… | Parmarth TV दीपावली तक टाल दिया है UPI पेमेंट पर लगने वाला MDR चार्ज, इन्हें मिली राहत | Parmarth TV Kerala: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाए जाने की राज्यों में उठने लगी मांग, केरल विधानसभा में प्रस्ताव हुआ पास | Parmarth TV PM Kisan Scheme: 24वीं किस्त का लाभ आपको मिलेगा या नहीं, इस प्रकार से कर लें चेक | Parmarth TV 8th Pay Commission: त्योहारी सीजन में होने जा रही 8वें वेतन आयोग की बैठक, कर्मचारियों को मिल सकती हैं खुशखबरी, जाने क्या होगी सैलेरी और…. | Parmarth TV ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में अब कच्चे तेल के सुपरटैंकर को बनाया निशाना, दी थी ये चेतावनी | Parmarth TV National Weather Forecast: कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी, राजस्थान के लिए है ये अलर्ट | Parmarth TV Government Scheme:  इस योजना में 20 साल तक निवेश करने के बाद हर महीने मिलेगी 5000 रुपए प्रति माह पेंशन | Parmarth TV 33 साल बाद प्रदर्शन स्थल की लिस्ट से Jantar Mantar का नाम हटा, अब इन तीन जगहों पर… | Parmarth TV

Rajasthan: अतर सिंह के शरीर पर 41 जगह चोट, सिर पर नुकीली चीज से वार, जिंदा जलाने की थी कोशिश, पुलिस के हाथ अभी भी खाली | Parmarth TV

Rajasthan: अतर सिंह के शरीर पर 41 जगह चोट, सिर पर नुकीली चीज से वार, जिंदा जलाने की थी कोशिश, पुलिस के हाथ अभी भी खाली | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम के गृह जिले भरतपुर में बीजेपी के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या कोई छोटी बात नहीं हैं। इस हत्या के बाद विपक्ष भी खुलकर सरकार की कानून व्यवस्था को लेकर सामने आ गया है। इधर हत्या कांड के 36 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। बताया जा रहा हैं की गिरफ्तारी के लिए 14 टीमें बनाई गई हैं।  इस बीच, घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज नहीं मिलने और पूर्व विधायक के परिवार की ओर से सीबीआई जांच की मांग किए जाने से मामला और गंभीर हो गया है। अतर सिंह भड़ाना की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आ चुकी है जिसमें चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। 

41 जगह चोट के निशान
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना को बड़ी बेरहमी के साथ मारा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके शरीर पर 41 जगह गंभीर चोटों के निशान मिलने की बात सामने आई है। दोनों हाथों और दोनों पैरों में कई जगह फ्रैक्चर थे, सिर पर किसी भारी और नुकीली चीज से हमला किए जाने के कारण हड्डी टूटने की बात भी सामने आई है।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, शरीर से ज्यादा खून बहने के कारण मौत होने की आशंका जताई गई है।

पत्नी ने कमरे में छिपकर बचाई जान
वारदात के दौरान पूर्व विधायक की पत्नी कमलेश भी मौके पर मौजूद बताई जा रही थीं। जानकारी के मुताबिक, हमलावर उन्हें भी मारना चाहते थे, उन्होंने एक कमरे में छिपकर किसी तरह अपनी जान बचाई, कमलेश इस पूरे घटनाक्रम की चश्मदीद गवाह हैं। 

भड़ाना को जिंदा जलाना चाहते थे हमलावर
बताया जा रहा है कि हमलावरों से बचने के लिए अतर सिंह भड़ाना ने भी खुद को एक कमरे में बंद कर लिया था, आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें जिंदा जलाने की नीयत से कमरे की खिड़की में आग लगा दी। इसके बाद दरवाजा तोड़कर उन्हें जबरन बाहर खींच लिया और लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला किया। आरोपियों ने उन पर तब तक हमला किया, जब तक वो बेहोश नहीं हो गए, जानकारी के मुताबिक, हमलावर उन्हें जिंदा जलाना चाहते थे।

pc- jagran
 

Parmarth TV

Trending News