इंटरनेट डेस्क। बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि आईआरसीटीसी पर ऑनलाइन टिकट बुक करते समय यात्रियों को बेहद कम प्रीमियम पर यात्रा बीमा लेने का ऑप्शन मिलता है। जानकारी के अभाव में बहुत से लोग इस सुविधा का फायदा नहीं उठा पाते हैं।
आपको बता दें कि आईआरसीटीसी द्वारा उपलब्ध करवाए जाने वाले इस बीमा की कीमत एक रुपए से भी कम होती है, लेकिन दुर्घटना में मृत्यु या स्थायी पूर्ण विकलांगता जैसी स्थिति में इसके तहत 10 लाख रुपए तक का कवर मिल सकता है। रेलवे टिकट बुक करते समय मिलने वाला यात्रा बीमा एक ऑप्शनल सुविधा प्रदान की जाती है।
इसके तहत पॉलिसी की शर्तों के अनुसार, अलग-अलग परिस्थितियों में बीमा रकम दी जाती है। इसके तहत हादसे में मौत होने पर अधिकतम 10 लाख रुपए, स्थायी पूर्ण विकलांगता पर अधिकतम 10 लाख रुपए, स्थायी आंशिक विकलांगता पर अधिकतम 7.5 लाख रुपए, दुर्घटना में चोट लगने पर इलाज के लिए 2 लाख रुपए तक का बीमा कवर दिया जाता है।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







