इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान में सियासी घमासान तेज हो गया है, इमरान खान के बेटे कासिम खान ने खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लगाने के फैसले को कायराना हरकत बताया है। उन्होंने पाकिस्तान की सत्ता में बैठे लोगों पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए सेना प्रमुख आसिम मुनीर को भी निशाने पर लिया।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने 11 अक्टूबर 2026 को खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू करने का ऐलान किया था। शहबाज शरीफ सरकार ने इसके पीछे बिगड़ती कानून-व्यवस्था को वजह बताया। इस फैसले के बाद इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेतृत्व वाली प्रांतीय सरकार खत्म हो गई। इसके बाद कासिम खान ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की।
खबरों की माने तो कासिम खान ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि पाकिस्तान की सत्ता में बैठे लोग लोकतंत्र को खत्म कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अब खैबर पख्तूनख्वा के निर्वाचित मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया जा रहा है, कासिम ने सेना प्रमुख आसिम मुनीर पर लोगों की आवाज दबाने और सत्ता में बने रहने के लिए ऐसे कदम उठाने का आरोप लगाया।
pc- aaj tak







