Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया, जब हवा में उड़ रही एक फ्लाइट में बम होने की खबर सामने आई। इस खबर के सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने सूचना के आधार पर तुरंत आपातकालीन कदम उठाते हुए विमान को जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरवाया। इस घटना के बाद से एयरपोर्ट परिसर और सुरक्षा महकमे में तुरंत हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया, जिससे यात्रियों और उनके परिजनों में भी दहशत का माहौल देखने को मिला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मामला विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट एआई 2030 से जुड़ा हुआ है। जिसका संचालन वर्तमान में एयर इंडिया द्वारा किया जा रहा था, उड़ान के दौरान अचानक बम होने की अफवाह फैलने के बाद क्रू मेंबर और एयर ट्रैफिक कंट्रोल के बीच संपर्क साधा गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विमान को तुरंत नजदीकी जयपुर एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट कर आपात स्थिति में लैंड कराने का निर्णय लिया गया।
विमान के भीतर बम की सूचना मिलने के बाद यात्रियों के बीच भारी दहशत और अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, पायलट और क्रू सदस्यों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए स्थिति को संभाला। विमान के जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड करते ही केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल स्थानीय पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने तत्परता दिखाते हुए पूरे विमान को अपने घेरे में ले लिया।
pc- danik bhaskar
Parmarth TV







