इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार की ओर से देश के गरीब लोगों के लिए कई प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं का संचालन जा रहा रहा है। उन्हीं में एक पीएम विश्वकर्मा योजना है, जिसके माध्यम से लोग खुद का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। आज हम आपको इस योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत लाभार्थियों को कुछ दिनों तक एडवांस स्कील्स सिखाए जाते हैं जिसके लिए उन्हें ट्रेनिंग चलने तक हर दिन 500 रुपए स्टाइपैंड दिया जाता है। वहीं योजना के तहत टूलकिट खरीदने के लिए 15000 रुपए भी देने का प्रावधान है। योजना में सस्ती ब्याज दर पर लोन देने का भी प्रावधान है।
इसके तहत पहले 18 महीनों के लिए 1 लाख रुपए का लोन मिलता है। फिर इसे वापस करने के बाद अतिरिक्त 2 लाख रुपए का लोन 30 महीनों के लिए ले लिया जा सकता है। अगर आप पात्र हैं तो इस योजना के तहत लाभ लेने के लिए आवेदन जरूर ही करना चाहिए। ये योजना आपके लिए बहुत ही लाभकारी साबित होगी।
PC: money9live
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







