Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

National Weather Forecast: राजस्थान सहित देश के कई राज्यों के लिए है मूसलाधार बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Government Scheme: आयुष्मान कार्ड की पांच लाख रुपए की लिमिट खत्म होने पर आपको करना होगा ऐसा, नहीं तो… | Parmarth TV Aadhaar App में आप इस प्रकार आसानी से बदल दें अपना PIN, ये है प्रोसेस | Parmarth TV NEET-UG paper leak case: एनटीए कार्यालय में पेपर तैयार करने के दौरान सवाल याद कर लेते थे विशेषज्ञ, फिर… | Parmarth TV शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Gold and Silver Prices: दोनों धातुओं की कीमतों में फिर से आ गई है तेजी | Parmarth TV Iran ने होर्मुज स्ट्रेट पर अपनी पकड़ और मजबूत करने की कर दी तैयारी, ट्रंप ने फिर दिया बड़ा बयान | Parmarth TV CM Bhajanlal ने अचानक की अमित शाह से मुलाकात, लग रहे हैं ये कयास | Parmarth TV DA: 8वां वेतन आयोग लागू होने से पहले सरकार कर्मचारियों को देने वाली है ये बड़ी सौगात! | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी, ये है पेट्रोल-डीजल की ताजा रेट | Parmarth TV

Congress ने राजस्थान के तेज तर्रार नेता हरीश चौधरी को अब दे दी है ये बड़ी जिम्मेदारी | Parmarth TV

Congress ने राजस्थान के तेज तर्रार नेता हरीश चौधरी को अब दे दी है ये बड़ी जिम्मेदारी | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। कई राज्यों के विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस संगठन में अब बड़ा फेरबदल हुआ है। इसी के तहत राजस्थान से विधायक हरीश चौधरी को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। बायतू विधायक हरीश चौधरी की गिनती गांधी परिवार के करीबी नेताओं में होती है। राजस्थान के दिग्गज नेता हरीश चौधरी को बअ मध्य प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है।

कांग्रेस की ओर से कई राज्यों में प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को पंजाब का महासचिव नियुक्त किया गया है। वहीं रजनी पाटिल को हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़, बीके हरिप्रसाद को हरियाणा और अजय लल्लू को ओडिशा का प्रभारी नियुक्त किया गया है।  हरीश चौधरी अब मध्य प्रदेश में जीतू पटवारी के साथ मिलकर काम करेंगे। आपको बता दें कि हरीश चौधरी इससे पहले पंजाब के प्रभारी रह चुके हैं। उनकी गिनती राजस्थान के तेज-तर्रार कांग्रेस नेताओं में होती है। जोधपुर यूनिवर्सिटी जय नारायण व्यास के अध्यक्ष भी रहे हैं। 

टीकाराम जूली ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं 

राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सोशल मीडिया के माध्यम से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में पार्टी को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। हमें आशा है कि आप सभी अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे और कांग्रेस की रीती नीतियों को जन जन तक पहुंचाएंगे। आप सभी को बधाई उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं। 

PC: harish chowdhary

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News