Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Petrol-Diesel Prices: तीन दिन बाद दूसरी बार लगा महंगाई का झटका, अब इतने बढ़ गए हैं दोनों ईंधनों के दाम | Parmarth TV केरल में यूडीएफ सरकार का गठन, वीडी सतीशन ने ली सीएम पद की शपथ | Parmarth TV Canada: डॉसन सिटी में भीषण आग से ऐतिहासिक होटल राख | Parmarth TV Rajasthan: टल गई है राज्य चुनाव आयोग के खिलाफ अवमानना याचिका पर सुनवाई | Parmarth TV Gold-Silver Prices: चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट, इतने कम हो गए हैं सोने के दाम | Parmarth TV बड़ी गिरावट से उबरा बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में बंद – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV America ने शांति प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए अब ईरान के सामने रखी दी हैं ये पांच बड़ी शर्तें | Parmarth TV Rajasthan विधानसभा का गौरवमय इतिहास रहा है: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे | Parmarth TV डॉलर के मुकाबले रुपया पहली बार इस स्तर पर पहुंचा | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: देश के महानगरों में आज इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV

Dotasra का भजनलाल सरकार पर निशाना, कहा- गुजरात की पर्चियों पर राजस्थान की जनता का पैसा लुटाया जा रहा है | Parmarth TV

Dotasra का भजनलाल सरकार पर निशाना, कहा- गुजरात की पर्चियों पर राजस्थान की जनता का पैसा लुटाया जा रहा है | Parmarth TV

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने गुजरात की फर्म को टेंडर दिए जाने को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। इस संबंध में डोटासरा ने एक्स पर एक खबर को पोस्ट कर कहा कि ये सिर्फ एक घोटाला नहीं, बल्कि घोटालों से चल रही पर्ची सरकार की सच्ची तस्वीर है।

हम बार-बार कह रहे हैं कि भाजपा सरकार में गुजरात के ठेकेदारों, फर्मों, और उद्योगपतियों को दिल्ली से आई पर्ची के जरिए करोड़ों के टेंडर और ठेके नियम विरुद्ध दिए जा रहे हैं। आज राजस्थान में न फाइलों पर फैसले हो रहे हैं, न नियम–कानून से। गुजरात से पर्चियां बनती हैं और दिल्ली के रास्ते आती हैं और इन्हीं पर्चियों पर टेंडर बांटे जाते हैं, आंखे मूंदकर कर अफसरों को निर्देश दिए जाते हैं। ये कोई लापरवाही नहीं है, ये भाजपा सरकार के संरक्षण में संगठित घोटाला और अपराध है।

गुजरात की पर्चियों पर राजस्थान की जनता का पैसा लुटाया जा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल जी, राजस्थान की जनता जवाब मांग रही है। भाजपा के घोटालेबाजों और भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई कब होगी? घोटाले में शामिल भ्रष्टाचारियों पर एफआईआर दर्ज होनी चाहिए।

PC: etvbharat
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 

 

Trending News