जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक वीडियो शेयर कर प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर वीडियो शेयर कर लिखा कि देश को ये तस्वीरें जरूर देखनी चाहिए। देखिए तिजारा (अलवर) में कांग्रेस के निर्वाचित पार्षदों को भाजपा और पुलिस के चंगुल से किस तरह छुड़ाया गया। हालात ऐसे बना दिए गए कि पार्षदों को मजबूरी में बस के शीशे तोड़कर बाहर निकलना पड़ा।
महिला पार्षदों को भी बस से कूदकर बाहर निकलना पड़ा। 21 सितंबर को वोटिंग से पहले 2 दिन तक राजस्थान पुलिस और हरियाणा पुलिस ने सत्ता के इशारे पर कांग्रेस के पार्षदों को बंधक बनाकर रखा, ताकि वो अपने वोट का इस्तेमाल न कर सकें। डोटासरा ने कहा कि सोचिए.. जिस बीजेपी को राजस्थान की जनता ने नकार दिया, उसने प्रदेशभर में लोकतंत्र को लूटने के लिए सत्ता के दुरुपयोग से लेकर पुलिसिया तंत्र के बेजा इस्तेमाल तक तानाशाही के क्या-क्या हथकंडे अपनाए हैं।
सत्ता के दम पर चुने हुए कांग्रेस पार्षदों पर फर्जी मुकदमे लगाए गए, जबरन उठाया गया
कांग्रेस नेता डोटासरा ने इस संबंध में आगे कहा कि सत्ता के दम पर चुने हुए कांग्रेस पार्षदों पर फर्जी मुकदमे लगाए गए, जबरन उठाया गया, बंधक बनाया गया, धमकाया गया, ताकी उनसे वोटिंग का अधिकार छीन सकें। लेकिन भाजपाई सत्ता की सारी ताकत के बावजूद तिजारा की जनता की ताकत के आगे तानाशाही को झुकना पड़ा। भाजपा और पुलिस के शिकंजे से निकलकर रात 10 बजे कांग्रेस पार्षदों ने तिजारा पहुंचकर वोट किया और कांग्रेस की जीत हुई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी, चुनाव जीतने के लिए आपने जिस तरह लोकतंत्र को कलंकित किया, उसे राजस्थान न कभी भूलेगा, न ही कभी आपको माफ करेगा।
PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
देश को ये तस्वीरें जरूर देखनी चाहिए..
देखिए तिजारा (अलवर) में कांग्रेस के निर्वाचित पार्षदों को भाजपा और पुलिस के चंगुल से किस तरह छुड़ाया गया।
हालात ऐसे बना दिए गए कि पार्षदों को मजबूरी में बस के शीशे तोड़कर बाहर निकलना पड़ा। महिला पार्षदों को भी बस से कूदकर बाहर निकलना पड़ा।… pic.twitter.com/TvrYIybHUs
— Govind Singh Dotasra (@GovindDotasra) September 23, 2026







