Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Petrol-Diesel Prices: देश के प्रमुख शहरों के लिए अपडेट हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें, ये है ताजा रेट | Parmarth TV Dotasra ने वीडियो शेयर कर सीएम भजनलाल पर साधा निशाना, कहा- पार्षदों को मजबूरी में बस के शीशे तोड़कर… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 299 अंक चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV LPG Cylinder: 500 रुपए से अधिक सस्ता हुआ कमर्शियल सिलेंडर! ये है आज की रेट | Parmarth TV Iran ने होर्मुज स्ट्रेट दोबारा खोलने के लिए अब अमेरिका के सामने रख दी हैं ये तीन शर्तें, न्यूयॉर्क में हुई बातचीत | Parmarth TV Rajasthan में संजय भाटिया बने भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी, सतीश पूनिया को दो राज्यों की मिली जिम्मेदारी, देखें ये लिस्ट | Parmarth TV सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, कर दिया DA और DR में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान, बढ़ जाएगा वेतन | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 2,366 रुपए महंगी हो गई है चांदी, सोने के भी बढ़ गए हैं दाम | Parmarth TV National Weather Forecast: मध्य भारत में  बारिश का एक और दौर होगा शुरू! अब जारी हो गया है ये अलर्ट | Parmarth TV Government Scheme: हर महीने करें केवल 55 रुपए का निवेश, 60 साल की उम्र के बाद मिलेगी 3000 रुपए प्रति माह पेंशन | Parmarth TV

Panchayati Raj Elections: जयपुर में 11 महिलाएं बनेंगी प्रधान, देख लें वार्डों के आरक्षण की ये लिस्ट | Parmarth TV

Panchayati Raj Elections:  जयपुर में 11 महिलाएं बनेंगी प्रधान, देख लें वार्डों के आरक्षण की ये लिस्ट | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। राजस्थान में पंचायती राज चुनाव के लिए आरक्षण का पिटारा आज खोल दिया गया है।  लॉटरी प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है।  ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के शासन सचिव डॉ. जोगाराम की ओर से  जारी नए दिशा-निर्देशों के तहत  प्रदेश की पंचायती राज संस्थाओं में विभिन्न पदों के आरक्षण और श्रेणीवार आवंटन के लिए यह लॉटरी प्रक्रिया बुधवार और गुरुवार को जारी रहेगी।

प्रधानों की आरक्षण लॉटरी निकाली गई। इस बार जयपुर में 11 महिलाएं प्रधान बन सकेंगी।  इसमें से 4-4 पद एससी और ओबीसी के लिए आरक्षित हुए हैं। वहीं  जयपुर के 57 वार्डों की लॉटरी निकाली गई है। 

अनुसूचित जाति के लिए  10,अनुसूचित जनजाति के लिए 8, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 10 और सामान्य वर्ग के लिए 29 वार्ड तय किए गए हैं। अनुसूचित जाति के लिए वार्ड नम्बर 34, 36, 42, 32, 23, 40, 29, 24, 27, 13, अनुसूचित जनजाति के लिए 41, 44, 38, 37, 50, 46, 49, 47अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए  वार्ड संख्या 1, 22, 10, 21, 57, 51, 45, 08, 43, 56 आरक्षित किए गए हैं। शेष  29 वार्ड सामान्य वर्ग के खाते में गए हैं। इसमें 14 वार्ड महिला और 15 वार्ड पुरुषों के लिए हैं।

कल सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए श्रेणीवार आरक्षण निर्धारण होगा
आपको बता दें कि जयपुर जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक की देखरेख में आज जिला परिषद सदस्यों, जिले की समस्त पंचायत समितियों के सदस्यों और प्रधान पदों के आरक्षण की लॉटरी निकाली जा रही है। गुरुवार को जिले की सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए श्रेणीवार आरक्षण निर्धारण का काम किया जाएगा।

PC: navbharattimes.indiatimes

Parmarth TV

Trending News