इंटरनेट डेस्क। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 2000 रुपए से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत तक चार्ज वसूलने को लेकर केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार को निशाने पर लिए हैं। अशोक गहलोत ने इस संबंध आज सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है।
गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि अमीर व्यापारियों के लाखों करोड़ रुपए के लोन माफ करने वाली मोदी सरकार अब 2000 रुपए से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत तक चार्ज वसूलने जा रही है। इसका सबसे ज्यादा असर छोटे दुकानदारों और व्यापारियों पर पड़ेगा।
पूर्व सीएम गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि इस संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता कि इस चार्ज का बोझ आखिर में ग्राहक पर ही पड़ेगा। ऐसे कदम बार-बार साबित करते हैं कि ये सरकार गरीब, मिडिल क्लास, छोटे व्यापारी को लूटने और अमीरों की जेब भरने का काम कर रही है।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







