Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

Gehlot का बड़ा बयान, कहा- मनमोहन सिंह सरकार को गिराने के लिए षड्यंत्र किया गया | Parmarth TV

Gehlot का बड़ा बयान, कहा- मनमोहन सिंह सरकार को गिराने के लिए षड्यंत्र किया गया | Parmarth TV

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर से बंगाल चुनाव को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। बंगाल में बीजेपी की एंट्री के लिए ममता बनर्जी जिम्मेदार होंगी, के बयान का लेकर अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि  देखो राहुल गांधी ने यह बात कही, मैंने रिपीट किया वहां पर कि अगर इस बार जो शिकायत आई है,चाहे वो करप्शन  की भी हो या अन्य प्रकार की हो,उसके कारण से एक मौका मिल गया बीजेपी को ज्यादा घुसपैठ का। ये बात राहुल भी कह रहे हैं, मैं भी कह रहा हूं। कुछ तो गलती होती सरकारों से या तो गलती होती है या फिर अन्ना हजारे  की तरह के लोग आंदोलन करने बैठते हैं। आरएसएस के support से, षड्यंत्र होते हैं सरकार को गिराने के लिए जो हमारे साथ हुआ।

अशोक गहलोत ने कहा कि यूपीए  गवर्नमेंट नहीं जाती, जिस प्रकार के 2जी स्पेक्ट्रम जिस प्रकार से कोल गेट एक लाख सत्तर हज़ार करोड़ का घोटाला हो गया वो बारह साल में कहां गया मोदी जी को पूछो कि वो लोकपाल कहां गया? कोल गेट कहां गया? 2 जी स्पेक्ट्रम कहां गया? डॉ. मनमोहन सिंह की  सरकार को गिराने के लिए षड्यंत्र किया गया।  तो या तो षड्यंत्र होते हैं जो इनकी फितरत के अंदर है आरएसएस और बीजेपी की। हिंदुत्व का नाम लो, चुनाव वोट लो और या फिर जो मैंने बताया आपको नक्शा बंगाल का,  वो स्थिति बनती है,तब आप कुछ नहीं कर सकते हो।

जीत होगी इलेक्शन कमीशन की

गहलोत ने कहा कि इस प्रकार अगर चुनाव आयोग जीतता है, यह कोई बीजेपी की  जीत नहीं होगी, चुनाव आयोग की जीत होगी। अगर बीजेपी जीतती है बंगाल में तो मेरा रीडिंग यह है असेसमेंट यह है वहां जीत जो है बीजेपी की नहीं होगी, उनके हथकंडों की होगी। उनका जो नेचर है डेमोक्रेसी खत्म करना उसकी होगी और  जीत होगी इलेक्शन कमीशन की।

PC: X

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News