Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

स्मार्ट निवेश से मजबूत भविष्य, आर्थिक आजादी और अर्ली रिटायरमेंट की राह आसान | Parmarth TV बहुत ही शानदार है Post Office की ये तीन स्कीम्स, पैसा हो जाता है डबल | Parmarth TV नेत्रहीन पर्वतारोही  के लिए टोरंटो यूनिवर्सिटी ने तैयार की खास तकनीक वाली जैकेट | Parmarth TV सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- SIR है एक वैध और संवैधानिक प्रक्रिया | Parmarth TV भारतीय शेयर बाजार हल्की गिरावट के साथ बंद – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 4,503 रुपए गिर गए हैं चांदी के दाम, दो दिन में हो गई है इतनी सस्ती | Parmarth TV अमेरिका-ईरान के बीच फिर शुरू हो सकती है बड़ी जंग, ईरान अब कर रहा है ऐसा | Parmarth TV Ashok Gehlot का बड़ा बयान, कहा-राहुल गांधी बोलते हैं… | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: आज इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV US-Iran War: सीजफायर वार्ता के बीच अमेरिका सेना ने ईरान पर कर दिया हमला, इन्हें बनाया निशाना | Parmarth TV

Hanuman Beniwal ने भी एसआईआर प्रक्रिया पर खड़े किए सवाल, कर डाली है अब ये मांग | Parmarth TV

Hanuman Beniwal ने भी एसआईआर प्रक्रिया पर खड़े किए सवाल, कर डाली है अब ये मांग | Parmarth TV

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित प्रदेश के दिग्गज कांग्रेसी नेताओं के बाद अब आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने भी एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए हैं। नागौर सांसद हनुमान बेनवाल ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है।

बेनीवाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान में चल रही एसआईआर प्रक्रिया में मुझे प्रदेश भर से मतदाताओं के नाम राजनैतिक दबाव में गलत रूप से काटे जाने की जानकारी प्राप्त हो रही है। मैं भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त व मुख्य निर्वाचन अधिकारी,राजस्थान से यह कहना चाहता हूं कि आप राजस्थान में जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित करें कि एसआईआर प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता के साथ की जाए और गलत रूप से किसी मतदाता का नाम नहीं काटा जाए।

हनुमान बेनीवाल ने इस संबंध में आगे कहा कि मैं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सभी जिला प्रभारी, बीएलए-1 व बीएले -2 को यह कहना चाहता हूं कि आपके जिले में किसी भी बूथ पर यदि किसी मतदाता का नाम गलत रूप से काटा गया है तो तत्काल जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर) या उप जिला निर्वाचन अधिकारी को लिखित में आपत्ति दर्ज करवाए तथा आवश्यकता पड़ने पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के प्रदेश प्रभारी या सह -प्रभारियों से संपर्क करें।

कांग्रेस के ये दिग्गज नेता लगा चुके हैं आरोप
इससे पहले पूर्व सीएम अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर चुके हैं। उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं के नाम काटे जाने का आरोप लगाया है।

PC:navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News