Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

PM Kisan Scheme: एक ही खतौनी में कई भाइयों के नाम होने पर भी सभी को मिलेगा योजना का लाभ, पूरी करनी होगी ये शर्तें | Parmarth TV जल्द ही खत्म होगी US-Iran जंग, इस समझौते पर हैं दोनों देश सहमत! इसका है इंतजार | Parmarth TV अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो पत्नी के साथ पहुंचे आमेर, राजस्थानी अंदाज में किया स्वागत | Parmarth TV सोने और चांदी में लौटी तेजी; कीमतें 5,100 रुपए तक बढ़ीं – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV क्या पेट्रोल-डीजल के बाद बढ़ने वाली है घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमत? | Parmarth TV 15 साल बाद मॉन्कटन की संस्था ने खोला अपना निःशुल्क कपड़ों का भंडार | Parmarth TV Maharashtra: स्कॉर्पियो गहरी खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 3,754 रुपए महंगी हुई चांदी, इतने बढ़ गए है सोने के दाम, आज ये है रेट | Parmarth TV अभिनेता धर्मेंद्र के गांव नसराली का नौजवान कनाडा में बना जज | Parmarth TV पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने पर Rahul Gandhi ने फिर से साधा निशाना, कहा- महंगाई मानव मोदी का फिर से हमला | Parmarth TV

Hanuman Beniwal ने लोकसभा में उठाया स्मार्ट मीटर का मुद्दा, लगा दिया है ये आरोप | Parmarth TV

Hanuman Beniwal ने लोकसभा में उठाया स्मार्ट मीटर का मुद्दा, लगा दिया है ये आरोप | Parmarth TV

जयपुर। आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने अब राजस्थान सहित कई राज्यों में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर को लेकर बड़ी बात कही है। बेनीवाल के लोक सभा में स्मार्ट मीटर से जुड़े सूचीबद्ध प्रश्न का जवाब मंत्री मनोहर लाल ने सदन में दिया।

नागौर सांसद हनुमान बने इस संबंध में एक्स के माध्सम से कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राजस्थान सहित कई राज्यों में जबरन स्मार्ट मीटर थोपे जा रहे है और मंत्री जी कह रहे हैं उन्हें कोई जानकारी ही नहीं है। स्मार्ट मीटर योजना बिजली क्षेत्र के “छिपे हुए निजीकरण”की दिशा में एक बड़ा कदम है जो सीधे उपभोक्ताओ के अधिकारों पर हमला भी है। आज राजस्थान सहित कई राज्यों में स्मार्ट मीटर के खिलाफ भारी जन-आक्रोश व्याप्त है।

बेनीवाल ने कहा कि मंत्री ने जवाब में यह स्वीकार किया की विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 47(5) में उपभोक्ताओं के अनुरोध पर प्री-पेमेंट मीटर उपलब्ध करवाया जाएगा, बावजूद इसके जिन कम्पनियों को स्मार्ट मीटर लगाने का ठेका मिला हुआ है उन्हें लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से अधिकारियों की मिलीभगत से उपभोक्ताओं को जबरन प्रीपेड स्मार्ट मीटर थोपे जा रहे है। मैंने मंत्री से यह भी पूछा कि कौन- कौन से राज्यों में प्रीपेड मीटर लगने के कारण उपभोक्ताओं की शिकायतें जैसे गलत बिलिंग, अचानक कनेक्शन कटना जैसे मामले बढ़े है और स्मार्ट मीटर की पूरी प्रक्रिया में केंद्र सरकार के पास क्या कोई-कोई स्वतंत्र निगरानी तंत्र (monitoring mechanism) है, ताकि भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को रोका जा सके? परन्तु सरकार के पास इसका भी कोई स्पष्ट जवाब नहीं था।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News