Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: इस सप्ताह चांदी की कीमत में आई 6,536 रुपए की गिरावट, सोना भी इतना हुआ सस्ता | Parmarth TV BRICS Summit: दस साल बार एक साथ नजर आएंगे मोदी, पुतिन और जिनपिंग | Parmarth TV BRICS Summit 2026: मोदी और ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन के बीच हुई पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा | Parmarth TV LPG Prices: घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कीमतें आज हुई इतनी तय | Parmarth TV National Weather Forecast: 15 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, राजस्थान के इन जिलों के लिए है येलो अलर्ट | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 3,742 रुपए सस्ती हुई चांदी, इनते गिर गए हैं सोने के दाम | Parmarth TV BJP: नितिन नवीन ने राहुल गांधी को बोल दिया 'मिया' कहा- वो भारत की संस्कृति को नहीं समझते | Parmarth TV Mutual Funds: हर महीने 2000 रुपए की बचत से इतने महीने में तैयार हो जाएगा एक लाख रुपए का फंड | Parmarth TV ईरान से जारी जंग के बीच Trump ने किया बड़ा ऐलान, कहा- हर बालिग अमेरिकी को 5000 डॉलर… | Parmarth TV PM Modi ने पुतिन को भेंट की ये किताब, दोनों नेताओं के बीच… | Parmarth TV

India-Russia: पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन के बीच मुलाकात, व्यापार और आर्थिक सहयोग सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा | Parmarth TV

India-Russia:  पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन के बीच मुलाकात, व्यापार और आर्थिक सहयोग सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन से एक दिन पहले मुलाकात की है। यह मुलाकात पीएम मोदी की किर्गिस्तान आधिकारिक यात्रा के तहत सोमवार को हुई। दोनों नेता ‘छठे वर्ल्ड नोमैड गेम्स’ के उद्घाटन समारोह के लिए बिश्केक एरिना पहुंचे। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता दुनिया भर के खिलाड़ियों और प्रतिभागियों को एक मंच पर लाती है।

खास बात यह रही कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक ही कार में उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे। 
इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन से पहले मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात आधे घंटे से ज्यादा समय तक चली। बैठक में भारत-रूस के द्विपक्षीय संबंधों, व्यापार और आर्थिक सहयोग के साथ यूक्रेन युद्ध, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और अन्य वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई।

राष्ट्रपति पुतिन से बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मानवता की भलाई के लिए दुनिया को अंतहीन युद्ध से युद्ध के अंत की ओर बढ़ना होगा।  पीएम मोदी ने यूक्रेन मुद्दे पर भारत की स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि भारत इसके समाधान के लिए किए जा रहे सभी शांतिपूर्ण प्रयासों का समर्थन करता है और आगे भी करता रहेगा।

pc- india tv hindi

Trending News