Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

जल्द ही खत्म होगी US-Iran जंग, इस समझौते पर हैं दोनों देश सहमत! इसका है इंतजार | Parmarth TV अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो पत्नी के साथ पहुंचे आमेर, राजस्थानी अंदाज में किया स्वागत | Parmarth TV सोने और चांदी में लौटी तेजी; कीमतें 5,100 रुपए तक बढ़ीं – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV क्या पेट्रोल-डीजल के बाद बढ़ने वाली है घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमत? | Parmarth TV 15 साल बाद मॉन्कटन की संस्था ने खोला अपना निःशुल्क कपड़ों का भंडार | Parmarth TV Maharashtra: स्कॉर्पियो गहरी खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 3,754 रुपए महंगी हुई चांदी, इतने बढ़ गए है सोने के दाम, आज ये है रेट | Parmarth TV अभिनेता धर्मेंद्र के गांव नसराली का नौजवान कनाडा में बना जज | Parmarth TV पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने पर Rahul Gandhi ने फिर से साधा निशाना, कहा- महंगाई मानव मोदी का फिर से हमला | Parmarth TV PM Kisan Scheme: अगर एक ही खतौनी में कई भाइयों के नाम होने पर भी सभी को मिलेगा योजना का लाभ, पूरी करनी होगी ये शर्तें | Parmarth TV

Jammu-Kashmir: उधमपुर जिले में खाई में गिरी बस, 16 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख | Parmarth TV

Jammu-Kashmir: उधमपुर जिले में खाई में गिरी बस, 16 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के रामनगर कघोट इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां पर एक यात्री बस खाई में गिर गई। इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल हो गए। खबरों के अनुसार, दुर्घटना का शिकार हुई बस रामनगर से ऊधमपुर की ओर जा रही थी तभी यह हादसा हुआ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख प्रकट हुए मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। पीएम मोदी ने ऐलान किया कि इस दुखद दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।

सुबह करीब 10 बजे राम नगर क्षेत्र में खतरनाक मोड़ पर हुआ हादसा

खबरों के अनुसार, आज सुबह करीब 10 बजे राम नगर क्षेत्र में पहाड़ी सड़क पर एक खतरनाक मोड़ पर पर ये हादसा हुआ। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंकर बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने लोगों को मलबे से बाहर निकाला। इसके तुरंत बाद पुलिस और अन्य आपातकालीन दल ने मौके पर पहुंच बचाव अभियान तेज कर दिया।

वाहन के मलबे से कुल 15 शव बरामद
प्रशासन का बचाव अभियान अभी भी जारी है। बताया जा रहा है कि वाहन के मलबे से कुल 15 शव बरामद किए गए जबकि 20 घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा चुका है। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस सड़क हादसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

PC:amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News