Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

BRICS Summit 2026: डिनर मेन्यू पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल तो किरेन रिजिजू ने दिया जवाब, इसमें भी राजनीति… | Parmarth TV Government Scheme: केन्द्र सरकार इन लोगों को देगी क्रेडिट कार्ड, तीस हजार रुपए तक मिलेगी लिमिट | Parmarth TV Uttarakhand: कांग्रेस नेता हरीश रावत ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, ये बड़ा कारण आया सामने | Parmarth TV Bank Strike: देशभर में आज बैंकों की हड़ताल, अब चार दिन बाद ही खुलेंगे बैंक | Parmarth TV ड्रोन हमले के बाद Saudi Arabia का बड़ा कदम, बंद कर दी अपनी ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन | Parmarth TV BRICS Summit: गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, आज पीएम मोदी के साथ होगी बैठक | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सुबह-सुबह अपडेट हुई दोनों ईंधनों की कीमतें, ये है प्रमुख शहरों में ताजा रेट | Parmarth TV LPG e-KYC: घरेलू गैस कनेक्शन की ई केवासी के लिए बचे हैं आपके पास 2 दिन और, लास्ट डेट आ चुकी हैं पास | Parmarth TV BRICS Summit: ग्लोबल साउथ को अलग-अलग चुनौतियों से निपटने के लिए नियम तय करने वाला बनना होगा: PM Modi | Parmarth TV पेमेंट करने के लिए नहीं होगी क्यूआर कोड खोजने और ऐप खोलकर पिन डालने की जरूरत, आ गया है ये शानदार फीचर | Parmarth TV

Kangana Ranaut: कंगना का बड़ा बयान, मैं 'कठपुतली' नहीं हूं, आज BJP मेरे साथ है, हो सकता है कल न हो | Parmarth TV

Kangana Ranaut: कंगना का बड़ा बयान, मैं 'कठपुतली' नहीं हूं, आज BJP मेरे साथ है, हो सकता है कल न हो | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाली कंगना रनौत का एक और बड़ा बयान सामने आया है। उनका कहना है कि वे कोई कठपुतली नहीं हैं। अभिनेत्री और भाजपा सांसद का कहना है कि हो सकता है कि भविष्य में भारतीय जनता पार्टी उनके साथ न खड़ी हो। कंगना ने आगे कहा कि कई फिल्म निर्देशकों के लिए अब भी वे बेहद पसंदीदा एक्ट्रेस हैं। 

कंगना रनौत ने डीडी नेशनल को दिए एक इंटरव्यू में अपने निजी विचारों और पार्टी की आधिकारिक राय के बीच अंतर के बारे में बात की। कंगना रनौत ने कहा कि भले ही उनके सार्वजनिक बयान कभी-कभी भाजपा के रुख से मेल नहीं खाते दिखे हों, लेकिन उनकी मुख्य पहचान उनके दो साल के राजनीतिक करियर के बजाय उनके 20 साल के एक्टिंग करियर से जुड़ी है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो कंगना रनौत ने कहा, ऐसा नहीं है कि मैं अपनी पार्टी से अलग होना चाहती हूं, लेकिन साथ ही मुझे लगता है कि जब बहुत ज्यादा शोर-शराबा हो, तो अपनी बात सुनाने के लिए जोर से बोलना पड़ता है। इसलिए मैं कभी-कभी कड़े बयान देती हूं। उन्होंने आगे कहा, मैं जान-बूझकर पार्टी से अलग नहीं होना चाहती, लेकिन अगर कभी ऐसा करती भी हूं, तो एक व्यक्ति के तौर पर यह ध्यान रखना चाहिए कि मैं कोई कठपुतली नहीं हूं।  आज बीजेपी मेरे साथ है, हो सकता है कल न हो। मैं दो साल से सांसद हूं। एक एक्टर के तौर पर मेरा करियर 20 साल से चल रहा है।

PC- AAJ TAK

Trending News