Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV Telangana: घर के बाहर खड़ा हो दोस्तों से करवाता पत्नी का गैंगरेप, लगा देता था बाहर से ताला, मकान मालिक को लगा पता तो… | Parmarth TV

Narendra Modi ने तोड़ा जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड, लगातार सबसे लंबे कार्यकाल वाले निर्वाचित पीएम बने, आज करेंगे ऐसा | Parmarth TV

Narendra Modi ने तोड़ा जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड, लगातार सबसे लंबे कार्यकाल वाले निर्वाचित पीएम बने, आज करेंगे ऐसा | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम आज एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। उन्होंने पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू का सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पीसम मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। आज उनके कार्यकाल के 4399 दिन पूरे हो गए। इससे पहले ये रिकॉर्ड जवाहरलाल नेहरू के नाम दर्ज था। वे 4398 दिनों तक प्रधानमंत्री पद पर रहे। नरेन्द्र मोदी का प्रधानमंत्री के तौर पर ये लगातार तीसरा कार्यकाल है।

आपको बात दें कि 15 अगस्त 1947 को देश के आजाद होने के बाद जवाहर लाल नेहरू देश के पहले पीएम बने थे। वह 15 अगस्त 1947 से 13 मई 1952 तक कुल 1732 दिन पीएम रहे। इसके बाद 1952 में देश में हुए पहले आम चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की। इसके बाद जवाहर लाल नेहरू 13 मई 1952 से 27 मई 1964 तक लगातार निर्वाचित पीएम रहे। दूसरी और नरेन्द्र मोदी को 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री बनने का मौका मिला था। 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद वह लगातार इस पद पर आसीन है।

दोपहर 3 बजे होगी एनडीए की अहम बैठक
केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर आज दोपहर 3 बजे एनडीए की अहम बैठक की जाएगी। भारत मंडपम में होने वाली बैठक में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए शासित 22 राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री सहित प्रमुख नेता शामिल होंगे। इस बैठक को पीएम मोदी संबोधित करेंगे।

PC:msn
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News