Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV Kulgam हमले का सुरक्षाबलों ने लिया बदला, लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लतीफ भट और निसार डार को किया ढेर | Parmarth TV कलिंगनगर संयंत्र में हाइड्रोजन का उत्पादन करेगी टाटा स्टील – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV LPG: क्या पति-पत्नी एक घर में ले सकते हैं अलग-अलग गैस कनेक्शन? जान लें ये नियम | Parmarth TV Rahul Gandhi ने अब अमेरिका में दिया ये बड़ा बयान, कहा- भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा | Parmarth TV Quad Summit: ट्रंप ने कहा मोदी एक मजबूत इंसान, दोनों के बीच मनीला में हुई मुलाकात | Parmarth TV

National Politics: नितिन गडकरी और ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित करीब बीस सांसदों के खिलाफ एक्शन लेगी भाजपा! नहीं माना पार्टी का ये निर्देश | Parmarth TV

National Politics: नितिन गडकरी और ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित करीब बीस सांसदों के खिलाफ एक्शन लेगी भाजपा! नहीं माना पार्टी का ये निर्देश | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। भारतीय जनता पार्टी अब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया और गिरिराज सिंह सहित करीब 20 बीजेपी सांसदों के खिलाफ एक्शन ले सकती है।  पार्टी का निर्देश नहीं मानने पर भाजपा इन सांसदों से जवाब मांगने की तैयारी कर रही है। संसद के शीतकालीन सत्र में मंगलवार को केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में मोदी सरकार की ओर से वन नेशन, वन इलेक्शन बिल पेश किया गया। इसके बाद इस बिल पर वोटिंग हुई। 

खबरों के अनुसार, लोकसभा में वन नेशन, वन इलेक्शन बिल पर वोटिंग के समय केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया और गिरिराज सिंह सहित करीब 20 भाजपा सांसद मौजूद नहीं थे।  सूत्रों की मानें तो अब भाजपा लोकसभा में गैर हाजिर रहने वाले इन सांसदों को नोटिस भेजेगी। 

भाजपा ने जारी किया था तीन लाइन का एक व्हिप 

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से से वन नेशन, वन इलेक्शन बिल पेश किए जाने के दौरान अपने लोकसभा सदस्यों को सदन में मौजूद रहने के लिए तीन लाइन का एक व्हिप जारी किया था। इसके बावजूद पार्टी के करीब 20 सांसदों ने ऐसा नहीं किया।  

भाजपा जारी कर सकती है से नोटिस

खबरों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी की ओर से अब इन सांसदों के वोटिंग से गैर हाजिर रहने को गंभीरता से लिया है। इसके तहत अब इन सांसदों को कारण बताओ नोटिस जारी कर लोकसभा में वोटिंग के दौरान गैर हाजिर रहने का कारण पूछा जाएगा। 

आपको बात दें कि इस मत विभाजन में मोदी सरकार की ओर से लाएग इस इस बिल पक्ष में 269 और विपक्ष में 198 वोट पड़े। लोकसभा में बिल को लेकर बिल को लेकर लोकसभा में जोरदार हंगामा देखने को मिला। 

PC: hindi.news18 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News