Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

National Weather Forecast: देश के 14 राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान के 15 जिलों के लिए भी है चेतावनी | Parmarth TV तुर्किये में नाटो समिट के दौरान Donald Trump की लोकेशन तक पहुंच गए थे ईरानी एजेंट, अब हुआ ये दावा | Parmarth TV Iran-US War: ट्रंप का कार्यकाल खत्म होने तक ईरान खींच सकता हैं युद्ध को, बन रही ये रणनीति | Parmarth TV Abhijit Deepke का बड़ा बयान, कहा-फिलहाल सीजेपी को राजनीतिक पार्टी नहीं बनाया जाएगा, राहुल गांधी से… | Parmarth TV LPG Price: क्या आज सस्ता हो गया है 14.2 किलो वाला घरेलू सिलेंडर, ये है ताजा रेट | Parmarth TV दिन भर की गिरावट के बाद हरे निशान में बंद हुआ सेंसेक्स – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ब्रिटिश कोलंबिया में जंगल की आग का प्रकोप लगातार बरकरार | Parmarth TV अब नई परेशानी में घिरे पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना, मोबाइल में मिले 90 पोर्न वीडियो  | Parmarth TV Gold and Silver Prices: आज ये है सोने-चांदी का ताजा भाव, खरीदने से पहले… | Parmarth TV PM Vishwakarma Scheme: ट्रेनिंग के दौरान लाभार्थी को मिलता है रोजाना 500 रुपए स्टाइपैंड, मिलते हैं ये लाभ भी | Parmarth TV

National Weather Forecast: देश के 17 राज्यों में आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने का है अलर्ट | Parmarth TV

National Weather Forecast: देश के 17 राज्यों में आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने का है अलर्ट | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। प्री मानसून के कारण राजस्थान सहित देश के कई राज्यों में बारिश का दौर बना हुआ है। वहीं कई राज्यों में मानसून का प्रवेश होने से झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग की ओर से पश्चिमी विक्षोभ और सक्रिय होते मानसून के कारण देश के 17 राज्यों में आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं पूर्वोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी बारिश का खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग की ओर से लोगों और किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने आज राजस्थान के 30 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिण-पश्चिम मानसून की बढ़ती सक्रियता से देश के मौसम का पूरा मिजाज बदलने वाला है। इनके प्रभाव से उत्तर भारत के तपते मैदानों से लेकर पूर्वोत्तर के पहाड़ी इलाकों और दक्षिण भारत के तटीय क्षेत्रों मौसम बलदने का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।

लोगों को सतर्क रहने की दी गई है सलाह
मौसम विभाग की ओर से आज 30 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज प्रदेश के 12 जिलों में आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज हवा की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने राजधानी जयपुर, बीकानेर, जोधपुर और आसपास के क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

PC:zeenews.india

Trending News