इंटरनेट डेस्क। देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज भी राजस्थान सहित देश के 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, मेघालय और केरल है।
इस दौरान पूर्वी भारत के राज्यों में वज्रपात और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी हुई है। विभाग ने राजस्थान के 27 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। विशेष रूप से तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट घोषित है। झालावाड़-करौली में भारी बारिश की आशंकाओं को देखते हुए स्कूल बंद रहेंगे। राजधानी जयपुर में रातभर बारिश का दौर चला है। अभी आसमान में बादल छाए हुए हैं। विभाग ने प्रदेश के 3 जिलों धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, 24 जिलों में यलो अलर्ट है। रातभर हुई बारिश के कारण राजधानी के तापमान में 7 डिग्री तक की गिरावट आई है।
बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम के कारण आया बदलाव
प्रदेश के झालावाड़ जिले में भी लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर आ चुके हैं। शुक्रवार को कालीसिंध और छापी डैम के गेट भी खोलने खड़े हैं। तेज बारिश की चेतावनी के कारण झालावाड़ और करौली में स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम के कारण भरतपुर, कोटा, जयपुर संभाग के एरिया में मौसम में बड़ा बदलाव आया है। लगातार बरसात के कारण पूर्वी राजस्थान के जिलों में तापमान गिर गया है। हालांकि शुक्रवार को सबसे ज्यादा तापमान श्रीगंगागनर में 40.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।
है।
PC:bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







