Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV

National Weather Forecast: देश के 18 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, राजस्थान के इन जिलों के लिए भी है अलर्ट | Parmarth TV

National Weather Forecast: देश के 18 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, राजस्थान के इन जिलों के लिए भी है अलर्ट | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। देश के बहुत से राज्यों में बारिश का दौर बना हुआ है। मौसम विभाग ने आज के लिए भी राजस्थान सहित देश के 18 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। विभाग की ओर से पूर्वी भारत के राज्यों के लिए विशेष चेतावनी जारी की गई है।

पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन के खतरे को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग की ओर से आज राजस्थान की राजधानी जयपुर के साथ ही उदयपुर, कोटा, अलवर, चुरू, नागौर, बूंदी, जोधपुर, भरतपुर, बीकानेर और अजमेर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है। जयपुर में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

राजस्थान में आज से मानसून की गतिविधियां एक बार फिर नया मोड़ लेती नजर आ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहीा है। पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी राजस्थान के श्रीगंगानगर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है।

अलवर और करौली जिलों में सतर्कता बरतने की सलाह
मौसम विभाग की ओर से अलवर और करौली जिलों में सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। अलवर में आज से 22 अगस्त के दौरान लगातार मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। करौली में भी आज और कल तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने का अलर्ट है.। वहीं 21 व 22 अगस्त को करौली और धौलपुर क्षेत्र में भारी वर्षा हो सकती है। इन इलाकों में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

PC:news18
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News