Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV

National Weather Forecast: देश के 21 राज्यों में आज भारी बारिश की चेतावनी, राजस्थान के कई जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट | Parmarth TV

National Weather Forecast: देश के 21 राज्यों में आज भारी बारिश की चेतावनी, राजस्थान के कई जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट | Parmarth TV

इंटरेनट डेस्क। देश के कई राज्यों में मानसून पहुंच चुका हैं और मानसूनी बारिश के कारण ही देश के कई हिस्सों में चल रही भीषण गर्मी और लू से लोगों को राहत मिली है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने आज 21 राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक के साथ आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, इन राज्यों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज 21 राज्यों दिल्ली, उत्तर प्रदेश दिल्ली बिहार हरियाणा पंजाब राजस्थान झारखंड छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश जम्मू-कश्मीर उत्तराखंड लद्दाख पश्चिम बंगाल ओडिशा सिक्किम महाराष्ट्र असम त्रिपुरा नागालैंड तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में अत्यधिक भारी बारिश और कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग जयपुर की माने तो राजस्थान के मौसम में प्री-मानसून की सक्रियता के चलते मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही क्षेत्रों में मध्यम से भारी स्तर की बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में एक मजबूत वेदर सिस्टम एक्टिव है, जिसके प्रभाव से आगामी दो से तीन दिनों तक राज्य के विभिन्न संभागों में मेघगर्जन, वज्रपात और झोंकेदार तेज हवाओं के साथ आंधी-बारिश की गतिविधियां लगातार जारी रहने की प्रबल संभावना है।

आज भी होगी बारिश
मौसम केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में पश्चिमी राजस्थान में सबसे ज्यादा बारिश चूरू जिले के सरदारशहर में 56 मिलीमीटर दर्ज की गई है। राजधानी जयपुर और कोटा संभाग के भी कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है। प्री-मानसून की इस सक्रियता के बीच राजस्थान के अलग-अलग जिलों में तापमान और बारिश की स्थिति में बड़ा बदलाव आया है। पश्चिमी राजस्थान के फलौदी में अभी भी तापमान ऊंचा बना हुआ है, जहां राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

pc- tv9

Trending News