Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

National Weather Forecast: देश के 13 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, राजस्थान के इन जिलों के लिए भी जारी हुई चेतावनी | Parmarth TV National Weather Forecast: बिहार सहित 19 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में कल बदलेगा मौसम | Parmarth TV National Weather Forecast: 10 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, राजस्थान के इन जिलों के लिए है अलर्ट | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी ने कहा, चुनाव आयोग और सरकार ने जो किया वो संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ | Parmarth TV EPFO E-Nomination: PF, पेंशन और बीमा का पैसा किसे मिलेगा? जानें नॉमिनी जोड़ने का पूरा तरीका | Parmarth TV National Weather Forecast:  11 राज्यों में मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट, राजस्थान में आज से बदलने वाला है मौसम | Parmarth TV UPI से ₹2,000 से ज्यादा पेमेंट पर MDR की चर्चा, क्या ग्राहकों को देना होगा चार्ज? समझें पूरा हिसाब | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: जयपुर से मुंबई तक, आज ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV Gehlot ने अब पुलिस-प्रशासन को लिया निशाने पर, कहा-ऐसी गुंडागर्दी, दबंगई और छापामारी मैंने अपनी जिंदगी में कभी नहीं देखी | Parmarth TV Government Scheme: अब हर साल छह एलपीजी सिलेंडर मिलेंगे मुफ्त, सरकार ने इस स्कीम को दे दी है मंजूरी | Parmarth TV

National Weather Forecast: बिहार सहित 19 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में कल बदलेगा मौसम | Parmarth TV

National Weather Forecast: बिहार सहित 19 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में कल बदलेगा मौसम | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। मौसम विभाग ने आज के लिए बिहार और झारखंड सहित देशभर के 19 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज करीब 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी भी मौसम विभाग ने जारी की है। पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन भी हो सकता है। वहीं राजस्थान में मानसून विदाई की ओर जाता नजर आ रहा है। प्रदेश के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में मानसून की विदाई तेज हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून की वापसी रेखा अब धौलपुर और उदयपुर से होते हुए गुजरात के नालिया तक पहुंच चुकी है। आगामी दो से तीन दिनों में राजस्थान के कुछ और हिस्सों से मानसून की विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती नजर आ रही है। बारिश की गतिविधियां लगातार कमजोर होने के बाद मौसम मुख्य रूप से शुष्क  बना हुआ है। आज पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ से आंशिक रूप से साफ और शुष्क रहने की संभावना है।  जैसलमेर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार हो चुका है। यहां पर  42.9 डिग्री सेल्सियस तापमान  दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। 

कल से उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में बदल सकता है मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, कल उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में मौसम में बदल सकता है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इस दौरान, मेघगर्जन और तेज हवाओं की गतिविधि हो सकती है।

PC: bhaskar

Trending News