Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV

Rajasthan Civic Body Elections: भाजपा के 200 और कांग्रेस के 95 अध्यक्ष बने, जयपुर में इन्हें मिली जीत | Parmarth TV

Rajasthan Civic Body Elections: भाजपा के 200 और कांग्रेस के 95 अध्यक्ष बने, जयपुर में इन्हें मिली जीत | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान नगर निकायों में मेयर-चेयरमैन पदों के लिए हुए चुनाव में भाजपा का दबदबा देखने को मिला है। जिनमें से भाजपा के 2 समर्थित निर्दलीयों के साथ कुल 200 अध्यक्ष बने हैं। वहीं कांग्रेस के 95, निर्दलीय 6 और आप, सीपीएम, आरएलपी के 1-1 अध्यक्ष बनने में सफल रहा है। इस प्रकार शहरों की सत्ता पर भाजपा का दबदबा रहा है। सात में सक छह नगर निगम के महापौर भाजपा के बने हैं।

एक पर कांग्रेस ने कब्जा किया है। प्रदेश में सोमवार रात देर रात तक 309 निकायों में से 303 के रिजल्ट घोषित हो चुके हैं। अजमेर अनामिका शर्मा, उदयपुर में भाजपा के पारस सिंघवी, अलवर में भाजपा की सुमनलता अग्रवाल, पाली में भाजपा की नमिता बुबकिया, भरतपुर में अनुराधा सिंह और भीलवाड़ा में जसवंत कंवर महापौर बनी हैं। वहीं बीकानेर नगर निगम में कांग्रेस के अनिल कल्ला मेयर बने हैं।

जयपुर में भाजपा के 12 तथा कांग्रेस के 6 अध्यक्ष निर्वाचित
जयपुर जिला निर्वाचन अधिकारी (म्यूनिसिपल) संदेश नायक ने बताया कि 02 नगर परिषदों व 16 नगर पालिकाओं के अध्यक्ष पदों पर परिणाम घोषित हुए हैं। इनमें भाजप के 12 तथा कांग्रेस के 6 अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। चौमूं नगर परिषद् से आशीष दुसाद (भाजपा), शाहपुरा नगर परिषद् से रविश खटाना (भाजपा), बगरू नगर पालिका से संतोष चौहान (भाजपा), बस्सी नगर पालिका से निर्मला खोलिया ( भाजपा) तथा चाकसू नगर पालिका से पुष्पा देवी (भाजपा) निर्वाचित हुई हैं। इसी प्रकार दूदू नगर पालिका से गरिमा कंवर (कांग्रेस), जमवारामगढ़ नगर पालिका से राकेश कुमार वर्मा (भाजपा), जोबनेर नगर पालिका से सरोज गुर्जर (भाजपा), कालाडेरा नगर पालिका से उर्मिला कुमावत (भाजपा) तथा कानोता नगर पालिका से राम किशन (कांग्रेस) निर्वाचित हुए हैं।

खेजरौली नगर पालिका से सुनीता सैनी ( कांग्रेस), किशनगढ़-रेनवाल नगर पालिका से सुनीता अग्रवाल ( भाजपा), मनोहरपुर नगर पालिका से अर्जुन मोहनपुरिया (कांग्रेस), नरायना नगर पालिका से अब्दूल रज्जाक (कांग्रेस), फागी नगर पालिका से सुरेश (कांग्रेस), फुलेरा नगर पालिका से राजू शर्मा (भाजपा), सांभर नगर पालिका से पवन कुमार मोदी (भाजपा) तथा वाटिका नगर पालिका से कमला देवी (भाजपा) निर्वाचित हुई हैं।

PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Parmarth TV

Trending News