इंटरनेट डेस्क। मानसून के अंतिम चरण में मौसम लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। मौसम विभाग ने आज के लिए दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड समेत 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चलने का भी अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की भी चेतावनी जारी की है। छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में एक बार फिर से तूफानी हवा की चेतावनी ने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। कुछ राज्यों में ओले भी गिर सकते हैं। भारी बारिश के चलते पहाड़ी राज्यों में तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।
दूसरी और राजस्थान में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई अब अंतिम चरण में जा पहुंची है। मानसून वापसी की रेखा उदयपुर तक पहुंच चुकी है। आगामी 2-3 दिनों के दौरान प्रदेश के बाकी हिस्सों से भी मानसून की विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनने की संभावना है। मानसून के कमजोर पड़ते ही राजस्थान में बारिश की गतिविधियां भी कम हो गई है। इस महीने की शुरुआत में मौसम का मिजाज मुख्यतः शुष्क रहने वाला है।
राजस्थान में रात के तापमान में आएगी धीरे-धीरे गिरावट
आज पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। भारी बारिश की यहां के लिए चेतावनी जारी नहीं हुई है। मानसून की विदाई के साथ प्रदेश में दिन में धूप के कारण गर्मी का असर बढ़ने की संभावना है। हालांकि रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आएगी। इससे लोगों को आगामी दिनों में हल्की ठंडक महसूस हो सकती है।
PC: navjivanindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







