Parmarth TV
जयपुर। डबल इंजन सरकार की प्रत्येक योजना समाज के सबसे वंचित वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित है। इन योजनाओं का वास्तविक लाभ बिना किसी भेदभाव के पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, इसमें हमारे कार्यकर्ताओं की भूमिका एक सशक्त सेतु के समान है। ये बात मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को किशनगढ़ में कही है।

उन्होंने इस संबंध में देर रात एक्स के माध्यम से कहा कि किशनगढ़ में पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के बीच उपस्थित होकर सांगठनिक विषयों एवं जनहित के मुद्दों पर संवाद हुआ।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार की प्रत्येक योजना समाज के सबसे वंचित वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित है। सीएम भजनलाल ने कहा कि निकाय चुनावों में जनता का अपार समर्थन सुशासन और पारदर्शिता की नीति पर जनता की मुहर है। इसी विश्वास को आधार बनाकर, हम आगामी पंचायत चुनावों में भी सेवा, समर्पण और समग्र विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे। जन-कल्याण की यह यात्रा निरंतर गतिमान रहे, यही हमारा साझा प्रयास है।
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Parmarth TV







