Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV Telangana: घर के बाहर खड़ा हो दोस्तों से करवाता पत्नी का गैंगरेप, लगा देता था बाहर से ताला, मकान मालिक को लगा पता तो… | Parmarth TV

National Weather Forecast: राजस्थान और मध्यप्रदेश में बारिश का कहर, अब इन जिलों के लिए जारी हुआ है अलर्ट | Parmarth TV

National Weather Forecast: राजस्थान और मध्यप्रदेश में बारिश का कहर, अब इन जिलों के लिए जारी हुआ है अलर्ट | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान और मध्यप्रदेश सहित देश के कई राज्यों में इन दिनों लोगों को बारिश का कहर झेलना पड़ रहा है। मौसम विभाग की ओर से आज भी देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के मुताबिक, आज प्रदेश के सात संभागों जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर, बीकानेर और जोधपुर संभाग में बारिश के आसार हैं।

इस दौरान कई जिलों में बादल गरजने, बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावनाएं हैं। मौसम विभाग की ओर से पूर्वी राजस्थान के सभी जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में जालोर और पाली के लिए भी इसी प्रकार का अलर्ट जारी हुआ है। हालांकि आज प्रदेश में भारी या अतिभारी बारिश का कोई व्यापक अलर्ट नहीं । प्रदेश के कुछ स्थानों पर मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश जरूर हो सकती है।

मौसम विभाग की से आज पूर्वी राजस्थान के राजधानी जयपुर के साथ ही अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, डीग, धौलपुर, डूंगरपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूम्बर, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक और उदयपुर में मेघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं पश्चिमी राजस्थान में बालोतरा, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालोर, जोधपुर, नागौर, पाली, फलोदी और श्रीगंगानगर में भी वज्रपात और तेज हवाएं चलने की संभावना है। जालोर और पाली के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, कल से जोधपुर, उदयपुर और अजमेर संभाग में बारिश की गतिविधियों में कमी आ सकती है।

PC:bhaskar

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News