Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

सैमसंग भारत में 20,000 युवाओं को एआई का प्रशिक्षण देगी – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ईरान के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने किया था ऐसा, अब हुआ चौंकाने वाला खुलासा | Parmarth TV अब वायरल हुआ PM Modi का ये वीडियो, देशवासियों से किया आह्वान | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 1,849 रुपए महंगा हुआ सोना, चांदी की कीमत में भी हुआ 2,907 रुपए का इजाफा | Parmarth TV EPFO: इस महीने में शुरू होगी यूपीआई से पीएफ के पैसे निकालने की सुविधा! | Parmarth TV Colombia में आया 7.4 तीव्रता का भूकंप, 132 लोगों की मौत, 570 घायल, बड़ी संख्या में इमारते ढही | Parmarth TV संसद में एनडीए और कांग्रेस सांसदों ने एक-दूसरे के खिलाफ किया प्रदर्शन, लगे अमित शाह और राहुल गांधी के खिलाफ नारे | Parmarth TV Government Scheme: छोटे कारोबारियों और रेहड़ी-पटरी वालों को सरकार तीन चरणों में देती है लोन, जान लें | Parmarth TV 8th Pay Commission के लागू होने पर कर्मचारियों की सैलरी में होगा बंपर इजाफा, इतना बढ़ सकता है वेतन | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान के 6 जिलों के लिए जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट, 19 जिलों में ऐसा रहेगा मौसम | Parmarth TV

National Weather Forecast: राजस्थान के चार जिलों को छोड़कर पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट, यहां पर स्कूलों में छुट्टी घोषित | Parmarth TV

National Weather Forecast: राजस्थान के चार जिलों को छोड़कर पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट, यहां पर स्कूलों में छुट्टी घोषित | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मानसून सक्रिय हो चुका है। इसी के प्रभाव से प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो चुका है। राजधानी जयपुर में रातभर बारिश हुई है। वहीं यहां पर अभी भी आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग की ओर से आज भी प्रदेश में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मानसून सक्रिय हो गया है। आज भी चार जिलों को छोड़कर पूरे प्रदेश में बारिश का ऑरेंज और यलो अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है।

वहीं मानसून की बारिश देश के कई राज्यों में कहर ढा रही है। कई राज्यों में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। महाराष्ट्र में लगातार हो रही भारी बारिश का दौर जारी है। मुंबई-पुणे रेल रूट पर आज सुबह करजात-लोनावला के भोर घाट सेक्शन में दो जगह लैंडस्लइड हुई।

तीनों रेलवे लाइनें प्रभावित हो गईं। 20 ट्रेनों को कैंसिल करना पड़ा। उधर मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भी लैंडस्लाइड के कारण रास्ता बंद होने से लोगों को परेशानियों का सामना सामना करना पड़ा है। बीएमसी की ओर से आज सरकारी, प्राइवेट और नगर निगम के सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है।

बारिश ने दी कई बच्चों की जान
वहीं मध्य प्रदेश के भोपाल समेत 7 जिलों में रविवार को तेज बारिश का दौर देखने को मिला। यहां पांढुर्णा जिले में बिजली गिरने से महिला की मौत हो गई। रायसेन जिले में बेतवा नदी में डूबने से दो नाबालिग बच्चियों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। उधर छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। देश के कई राज्यों में बारिश के कारण नदियां भी उफान पर बहने लगी हैं।

pc:aajtak

Trending News